'सरप्राइज पैकेट' बनेगा ₹100 से सस्ता PSU स्टॉक? देगा इतना रिटर्न
Best PSU Stock to Buy : मंगलवार, 3 जून को भी शेयर बाजार में उछल-पुथल मची रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर बंद हुआ। इस बीच एक नवरत्न PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं। पावर सेक्टर के इस स्टॉक को अंडररेटेड खिलाड़ी बता रहे हैं, इसका बड़ा टारगेट दिया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
SJVN Ltd क्या करती है
SJVN (Satluj Jal Vidyut Nigam Ltd) हाइड्रो पावर, थर्मल और सोलर तीनों सेगमेंट में काम करती है। 13 ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स, इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 2786.5MW है। लगभग 4600MW के प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। FY26 तक कंपनी 5315MW कैपेसिटी बढ़ाएगी। 2030 तक 25GW और 2040 तक 50GW तक पहुंचने का प्लान है।
SJVN Ltd के गेमचेंजर प्रोजेक्ट्स
SJVN कंपनी पीएम सूर्य घर योजना में भी शामिल है। इसके अलावा इसके पास 4 हाइड्रो प्रोजेक्ट्स 1558MW के हैं। बक्सर में 1 थर्मल प्रोजेक्ट 1320MW, 11 सोलर प्रोजेक्ट्स 1773MW के हैं, जो इसकी ग्रोथ में गेमचेंजर बन सकते हैं।
SJVN Ltd : कैपेक्स और फ्यूचर प्लान्स
कंपनी का FY25 Capex करीब 7,800 करोड़ रुपए का है। FY26 के लिए 8,300 करोड़ और FY27 का प्लान 12,000 करोड़ का है। FY26 में कंपनी में 5315MW जुड़ेंगे, जिसमें 320MW पहले ही जुड़ चुका है।
SJVN Ltd : Q4 के नतीजे थोड़े कमजोर, लेकिन लॉन्ग टर्म पॉजिटिव
चौथी तिमाही के नतीजे थोड़े कमजोर रहे हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। सेक्टोरल Tailwinds (ग्रीन एनर्जी बूस्ट), आक्रामक कैपेक्स, मजबूत ऑर्डरबुक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन इसे मजबूत बनाते हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 504 करोड़ रुफए था, जो पिछली तिमाही से करीब 24.8% कम है। इसके अलावा EBITDA- 241 Cr (-48%), EBITDA Margin 47.8% रहा, जो Q3 में 69% था। इसके अलावा Adjusted Net Profit में भी गिरावट रही।
SJVN Share Price Target
नवरत्न स्टॉक SJVN अभी 97 रुपए के आस-पास ट्रेंड कर रहा है, लेकिन एनालिस्ट्स का मानना है कि ये जल्द ही 130 रुपए से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल (Elara Capital) ने इस शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 131 रुपए का दिया है। वहीं, एंटीक ब्रोकिंग ने शेयर को HOLD रेटिंग देते हुए टारगेट 95 रुपए का दिया है। पिछले साल जुलाई में शेयर ने 160 रुपए का हाई बनाया था, जबकि इस साल मार्च में 80.5 रुपए के लो के लेवल पर पहुंचा था।
डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।