MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PNB Bank Scam FAQs: क्या है देश को दहलाने वाला PNB घोटाला? जानिए मेहुल चोकसी के फ्रॉड की A To Z कहानी

PNB Bank Scam FAQs: क्या है देश को दहलाने वाला PNB घोटाला? जानिए मेहुल चोकसी के फ्रॉड की A To Z कहानी

PNB Bank Scam FAQs: जानिए 13,500 करोड़ के PNB बैंक घोटाले पर सभी सवालों के जवाब, जानिए मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी, नीरव मोदी की भूमिका और भारत के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड की पूरी कहानी।

2 Min read
Rajkumar Upadhyaya
Published : Apr 14 2025, 04:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
पीएनबी घोटाला क्या है?
Image Credit : social media

पीएनबी घोटाला क्या है?

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला भारत के इतिहास में याद रख जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला निकला। जिसमें 13,500 करोड़ रुपये से अधिक पैसे धोखाधड़ी कर निकाले गए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी हैं हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी।

28
PNB घोटाला कैसे हुआ?
Image Credit : our own

PNB घोटाला कैसे हुआ?

PNB की मुंबई ब्रैडी हाउस ब्रांच से फर्जी LoU (Letter of Undertaking) जारी किए गए थे। ये LoU विदेशी बैंकों को गारंटी देने के लिए बनाए गए। इन्हीं के आधार पर विदेश से पैसे उधार लिए गए। लेकिन ये ट्रांजैक्शन कोर बैंकिंग सिस्टम में दर्ज नहीं किए गए। दरअसल, Letter of Undertaking एक तरह की बैंक गारंटी होती है, जो एक बैंक दूसरे बैंक को जारी करता है ताकि ग्राहक विदेश में माल खरीद सके। नीरव मोदी ने 2011 से लेकर 2018 तक करीब 1,200 फर्जी LoU प्राप्त किए थे।

Related Articles

PNB घोटाले में भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू, बेल्जियम ने की पुष्टि
PNB घोटाले में भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू, बेल्जियम ने की पुष्टि
कौन है बारबरा जिस पर फिदा हो गया था मेहुल चोकसी, पत्नी ने हनीट्रैप का लगाया आरोप
कौन है बारबरा जिस पर फिदा हो गया था मेहुल चोकसी, पत्नी ने हनीट्रैप का लगाया आरोप
38
PNB धोखाधड़ी कैसे पकड़ी गई?
Image Credit : our own

PNB धोखाधड़ी कैसे पकड़ी गई?

29 जनवरी 2018 को PNB ने CBI में FIR दर्ज कराई, जब ₹280 करोड़ की फर्जी LoU का पता चला। इसके बाद जांच में कई और फर्जी दस्तावेज सामने आए। कुल घोटाले की राशि बढ़कर ₹14,000 करोड़ से भी ज्यादा हो गई।

48
SWIFT सिस्टम का दुरुपयोग कैसे हुआ?
Image Credit : our own

SWIFT सिस्टम का दुरुपयोग कैसे हुआ?

नीरव मोदी के नेटवर्क ने बैंकिंग का अंतरराष्ट्रीय सिस्टम SWIFT का इस्तेमाल किया, लेकिन ये ट्रांजैक्शन बैंक के मुख्य डेटाबेस (CBS) में अपडेट नहीं किए गए थे। इससे फ्रॉड सालों तक पकड़ में नहीं आया। इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक जैसे अन्य बैंकों को भी LoU के जरिए ठगा गया।

58
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्या खुलासा किया?
Image Credit : our own

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्या खुलासा किया?

कई विदेशी शेल कंपनियों के जरिए पैसे इधर-उधर किए गए। बैंक टोकन डिवाइसेज़ और सर्वर UAE में पाए गए। नीरव मोदी के भाई ने इन्हें नष्ट करने की कोशिश की थी।शेल कंपनियाँ ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में रजिस्टर्ड थीं

68
नीरव मोदी कौन है?
Image Credit : our own

नीरव मोदी कौन है?

मशहूर ज्वैलरी ब्रांड ‘नीरव मोदी’ के मालिक फोर्ब्स इंडिया 2017 में अरबपति सूची में 57वें स्थान पर थे। फिलहाल लंदन की जेल में बंद हैं। दिसंबर 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए गए। वह सेलिब्रिटी ज्वैलर डिज़ाइनर और लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड के फाउंडर थे। उनका कारोबार कई देशों में फैला हुआ था।

78
मेहुल चोकसी कौन है?
Image Credit : our own

मेहुल चोकसी कौन है?

गीतांजलि जेम्स के मालिक थे। पूरे भारत में 4,000 से ज्यादा स्टोर्स रहे और वह रिश्ते में नीरव मोदी के मामा लगते हैं। 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ चले गए। 2025 में बेल्जियम में गिरफ्तार हुए

88
गिरफ्तारी कब और कैसे हुई?
Image Credit : our own

गिरफ्तारी कब और कैसे हुई?

मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम में पकड़ा गया। भारत की सीबीआई और ईडी ने प्रत्यर्पण की मांग की थी। सात साल की तलाश के बाद गिरफ्तारी संभव हुई।

About the Author

RU
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है।
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved