Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PM किसान से जुड़ी वो 10 गलतफहमियां जिनसे लाखों किसान हर साल गंवा देते हैं ₹6,000

PM किसान से जुड़ी वो 10 गलतफहमियां जिनसे लाखों किसान हर साल गंवा देते हैं ₹6,000

PM Kisan Common Mistakes : पीएम किसान की 20वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसानों का है। इस योजना को लेकर कई गलतफहमियों की वजह से हर साल लाखों किसान अपनी किस्त गंवा देते है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 कॉमन मिस्टेक, जिनसे किसानों को नुकसान होता है।

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 20 2025, 12:40 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
1. सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन कर लिया तो किस्त आती रहेगी
Image Credit : Gemini

1. सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन कर लिया तो किस्त आती रहेगी

फैक्ट: ऐसा नहीं है। अगर आपने समय-समय पर e-KYC, भूमि सत्यापन और बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं किए, तो किस्त रोक दी जाती है।

210
2. आधार से लिंक होना ही काफी है
Image Credit : Gemini

2. आधार से लिंक होना ही काफी है

फैक्ट: आधार लिंक जरूरी है, लेकिन बैंक अकाउंट में भी आधार लिंक, IFSC कोड सही होना और NPCI से मैप होना जरूरी है।

Related Articles

PM Kisan 20th Installment : आज नहीं तो कब आएगी 20वीं किस्त? इस तारीख पर टिकी नजर
PM Kisan 20th Installment : आज नहीं तो कब आएगी 20वीं किस्त? इस तारीख पर टिकी नजर
PM Kisan : ये 5 काम भूल गए? तो भूल जाइए ₹2000 की 20वीं किस्त
PM Kisan : ये 5 काम भूल गए? तो भूल जाइए ₹2000 की 20वीं किस्त
310
3. e-KYC सिर्फ एक बार करनी होती है
Image Credit : Gemini

3. e-KYC सिर्फ एक बार करनी होती है

फैक्ट: e-KYC अगर आपने OTP से की थी, तो कई बार बायोमेट्रिक e-KYC दोबारा करनी पड़ती है। बिना इसके किस्त अटक जाती है।

410
4. जमीन के दस्तावेज एक बार दे दिए तो काफी है
Image Credit : Gemini

4. जमीन के दस्तावेज एक बार दे दिए तो काफी है

फैक्ट: अगर जमीन किसी और के नाम हो गई है, खाता संख्या या खसरा नंबर में बदलाव हुआ है, तो उसे PM किसान पोर्टल पर अपडेट करना जरूरी है।

510
5. अगर पिछली किस्त मिल गई, तो अगली भी मिल जाएगी
Image Credit : Gemini

5. अगर पिछली किस्त मिल गई, तो अगली भी मिल जाएगी

फैक्ट: ऐसा नहीं है। किस्त हर बार अलग-अलग वेरिफिकेशन प्रॉसेस से गुजरती है। अगर कोई भी जानकारी मिसमैच हुई, तो अगली किस्त रुक सकती है।

610
6. PM किसान का पैसा कभी भी आ सकता है
Image Credit : Getty

6. PM किसान का पैसा कभी भी आ सकता है

फैक्ट: सरकार हर 4 महीने में तय तारीख के आसपास ही पैसा भेजती है। अगर आपने अपडेट समय पर नहीं किया, तो उस स्लॉट में आपका पैसा स्किप हो सकता है।

710
7. एक परिवार में सभी सदस्य पैसा ले सकते हैं
Image Credit : Istock

7. एक परिवार में सभी सदस्य पैसा ले सकते हैं

फैक्ट: नहीं, एक परिवार (पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे) में सिर्फ एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। दो लोगों को फायदा लेना धोखाधड़ी माना जाएगा।

810
8. मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी नहीं
Image Credit : our own

8. मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी नहीं

फैक्ट: मोबाइल नंबर लिंक होने से ही आप e-KYC, OTP वेरिफिकेशन और SMS अलर्ट पा सकते हैं। इसके बिना आप अपडेट और नोटिफिकेशन मिस कर देंगे।

910
9. लिस्ट में नाम है तो पैसा आ ही जाएगा
Image Credit : our own

9. लिस्ट में नाम है तो पैसा आ ही जाएगा

फैक्ट: बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम आना सिर्फ पहला स्टेप है। अगर बैंक में ट्रांजैक्शन फेल हुआ, तो पैसा नहीं आएगा चाहे नाम हो या नहीं।

1010
10. सिर्फ 2,000 रुपए की किस्त ही मिलती है
Image Credit : our own

10. सिर्फ 2,000 रुपए की किस्त ही मिलती है

फैक्ट: PM किसान स्कीम से जुड़ने पर आप किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, यंत्र सब्सिडी, स्कॉलरशिप जैसी कई सुविधाओं के लिए भी पात्र हो जाते हैं।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Top Stories