Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 3000 Cr की चोट! भारत के सिर्फ 1 फैसले से पाकिस्तान की हालत पस्त

3000 Cr की चोट! भारत के सिर्फ 1 फैसले से पाकिस्तान की हालत पस्त

Pahalgam Terror Attack Impact: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान पस्त हो गया है। सिर्फ एक फैसले ने ही उसकी कमर तोड़कर रख दी है। उसे 3,000 करोड़ की चोट लगेगी। यह फैसला बुधवार, 23 अप्रैल को मोदी सरकार ने लिया है। 

Satyam Bhardwaj | Published : Apr 24 2025, 02:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
पाकिस्तान पर भारत का एक्शन
Image Credit : Getty

पाकिस्तान पर भारत का एक्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद मोदी सरकार के एक एक्शन ने ही पाकिस्तान की हालत पस्त कर दी है। भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत, पाकिस्तान को सामानों का निर्यात भी बंद कर सकता है। जिसके पाकिस्तान को गहरी आर्थिक चोट लगेगी, क्योंकि 2024 में पड़ोसी देश के लिए भारत का एक्सपोर्ट 5 साल के हाई लेवल 1.21 बिलियन डॉलर पर पहुंचा था।

25
भारत से पाकिस्तान कौन-कौन से सामान भेजे जाते हैं
Image Credit : Social Media

भारत से पाकिस्तान कौन-कौन से सामान भेजे जाते हैं

भारत से पाकिस्तान को रोजमर्रा में काम आने वाले कई खाने के सामान भेजे जाते हैं। इनमें फल और सब्जियां शामिल हैं। चीनी, आलू, प्याज, लहसून, दालें, चने, बासमती चावल, आम और केला जैसे फूड आइटम्स भेजे जाते हैं। इसके अलावा असम और दार्जिलिंग की चाय पत्तियां, अलग-अलग किस्म के मसाले जैसे मिर्च, हल्दी, जीरा भी पाकिस्तान जाते हैं। ऑर्गेनिक केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स और कन्फेक्शनरी भी भेजे जाते हैं।

Related Articles

आतंक का Game Over! 5 देश जो बदला लेने में सबसे आगे, जानें कहां है भारत?
आतंक का Game Over! 5 देश जो बदला लेने में सबसे आगे, जानें कहां है भारत?
वो 5 चीज, जो टूरिस्ट को बेचकर लाखों कमाते हैं पहलगाम के लोग!
वो 5 चीज, जो टूरिस्ट को बेचकर लाखों कमाते हैं पहलगाम के लोग!
35
भारत, पाकिस्तान से क्या खरीदता है
Image Credit : Freepik

भारत, पाकिस्तान से क्या खरीदता है

पाकिस्तान से जो चीजें भारत आती हैं, उनमें सेंधा नमक, सीमेंट, मुल्तानी मिट्टी, कपास, मेडिकल डिवाइस और लेदर शामिल हैं। इसके अलावा, लाहौरी कुर्ते, पेशावरी चप्पल भी आते हैं।

45
अटारी-वाघा बॉर्डर इतना क्यों जरूरी
Image Credit : Getty

अटारी-वाघा बॉर्डर इतना क्यों जरूरी

अटारी भारत का पहला लैंड पोर्ट यानी भूमि बंदरगाह है, जो अमृतसर से सिर्फ 28 किमी दूर है। अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए ही भारत-पाकिस्तान में व्यापार होता है। यह 120 एकड़ में फैला है और नेशनल हाइवे-1 से जुड़ा है।

55
पाकिस्तान को कितना बड़ा झटका
Image Credit : FREEPIK

पाकिस्तान को कितना बड़ा झटका

अटारी-वाघा कॉरिडोर के जरिए 2017-18 और 2018-19 में करीब 4100-4300 करोड़ का कारोबार हुआ। 2019-20 में 2,772 करोड़ , 2020-21 में 2,639 करोड़, 2022-23 में 2,257.55 करोड़, 2023-24 में 3,886 करोड़ का कारोबार हुआ। ऐसे में इस रूट के बंद होने से पाकिस्तान को इतना बड़ी आर्थिक चोट लग सकती है।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
पहलगाम आतंकी हमला
 
Recommended Stories
Top Stories