रिलायंस जियो ने अपने Q1 का नेट प्रॉफिट जारी कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 24 फीसद की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को कंपनी ने यह खुलासा किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 43.35 अरब रुपये रहा।
अब किसी भी दिव्यांगजन को कोई भी एयरलाइंस यात्रा करने से रोक नहीं सकती है। डीजीसीए ने इसको लेकर एक निर्देश जारी कर दिया है। नियम के अनुसार बिना किसी कारणों के दिव्यांगजनों को यात्रा से रोका नहीं जा सकता है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एनुअल कॉन्फ्रेंस में रुपए की गिरावट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की इकोनॉमी से भारत की इकोनॉमी के हालात बेहतर हैं। रुपए की गिरावट को ठीक करने के लिए आरबीआई ने पहल किया है।
पीएम किसान सम्मान निधि के 12वीं किस्त का रुपया जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसको लेकर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक 1 सितंबर तक रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
अकासा एयर ने बुकिंग शुरू कर दी है। 7 अगस्त से कॉमर्शियल फ्लाइट्स की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। कंपनी के मुताबिक पहली फ्लाइट मुंबई-अहमदाबाद रूच पर उड़ान भरेगी। कंपनी को लाइसेंस भी मिल चुका है।
आरबीआई ने डेबिट और केडिट कार्ड के टोकनाइजेशन नियमों में बदलाव की तारीख को बढ़ा दिया है। अब 30 सितंबर आखिरी तारीख है। एक्सपर्ट के अनुसार इस व्यवस्था में बदलाव के बाद काफी हद तक साइबर फ्रॉड में कमी आएगी।
साइबर अपराधियों ने लोगों को हर तरफ से घेर रखा है। कब कौन इसका शिकार हो जाए, किसी को पता नहीं। जैसे-जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, साइबर फ्रॉड होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हम आपको बचने का तरीका बता रहे हैं।
गौतम अडानी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। गौतम अडानी ने बिल गेट्स को पछाड़ते हुए चौथा स्थान पाया है। जबकि बिल गेट्स पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
Mata Vaishno Devi: 1 जनवरी 2022 को भवन पर हुए हादसे के बाद श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इनमें पैसेंजर स्लिप की जगह नई तकनीक वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) सर्विस भी एक है।
कोरोना काल से पहले सीनियर सिटीजंस को रेल टिकट पर 60 फीसदी की छूट मिलती थी। लेकिन अब वह छूट नहीं मिल रहा है। रेल मंत्रालय ने अब तक कोरोना काल में बंद की गई सेवा को बहाल नहीं किया है। मंत्रालय का कहना है कि इससे सरकार को घाटा होता है।