मोदी सरकार भारतीय सेना को और ज्यादा मजबूत और एडवांस बनाने के लिए एक नया बिल लाई है, जिसका नाम इंटर सर्विस ऑर्गनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल एंड डिसीप्लेन) बिल 2023 है। ये बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पास हो चुका है। आइए जानते हैं क्या है ये बिल।
महंगाई कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने का प्रयास करता है। इसके लिए रेपो रेट को बढ़ाया जाता है, ताकि इकोनॉमी में मनी फ्लो कम हो और डिमांड घट जाए। इससे महंगाई कम हो जाती है।
GeM (Government e-Marketplace) के चलते 2016 से अब तक सरकार को 45,000 करोड़ रुपए की बचत हुई है। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 10 अगस्त 2023 को मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के फैसलों की जानकारी दी। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब RBI ने ब्याज दरों में बदलाव न करने का फैसला लिया है।
बुधवार को संसद में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि भारत से खिलौने का निर्यात बढ़ गया है। जबकि आयात में काफी कमी आई है। 2018-19 में आयात 371.69 मिलियन डॉलर से 57 प्रतिशत घटकर 2022 में 158.70 मिलियन डॉलर हो गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांप काटने से हर साल 64,000 लोगों की मौत हो जाती है। पिछले 20 साल में 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 97% मौतें गांव-देहात में हुई है। सांप काटने से महिलाओं की तुलना में पुरुषों की मौत ज्यादा होती है।
बिजनेस डेस्क : सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार 10 अगस्त 2023 को गोल्ड का भाव एक बार फिर गिर गया है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,950 रुपए है। बुधवार को 55,050 रुपए थी। 24 कैरेट सोने का भाव 59,950 रुपए है। बीते दिन 60,060 रुपए थी।
लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज और उपलब्धियों को भी गिनाया।
श्रीराम ग्रुप के फाउंडर आर त्यागराजन ने 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति दान कर दी है। त्यागराजन ने अपने लिए सिर्फ एक छोटा-सा घर और 5 हजार डॉलर (4 लाख रुपए) की कार को छोड़कर लगभग सारी संपत्ति अपने कर्मचारियों को दान कर दी है।
बिजनेस डेस्क : बैंक बाजार की स्टडी बताती है कि बच्चों की पढ़ाई तेजी से महंगी हो रही है। हर 6-7 साल में पढ़ाई का खर्च दोगुना हो जा रहा है। ऐसे में बच्चों को सही स्कूल-कॉलेज में पढ़ाने के लिए अच्छा बजट चाहिए। इसलिए आज से ही 7 तरह से प्लानिंग करें।