साल 2023 खत्म होते-होते शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद देश की टॉप-8 कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल देखा गया। वहीं, 2 कंपनियां नुकसान में रहीं। सबसे ज्यादा फायदे में HDFC Bank रहा।
ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने 2023 में बिक्री रुझानों के बारे में कुछ मजेदार जानकारी दी है। दक्षिण दिल्ली से किसी ने सालभर में 9,940 कंडोम ऑर्डर किए।
Finance Commission Head: भारत के नए वित्त आयोग का चीफ अरविंद पनगढ़िया को बनाया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। फेडरल टैक्स को राज्यों के साथ कैसे साझा किया जाएगा इसकी सिफारिश नया वित्त आयोग करेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि 2024 में सोने की कीमत 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। इसकी मुख्य वजह भूराजनीतिक अनिश्चितता और धीमी वैश्विक आर्थिक वृद्धि है।
अमीरों के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में टेस्ला के मुखिया एलन मस्क टॉप पर हैं। एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं। आइए जानते हैं 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-10 लोग कौन?
भारत के धन कुबेर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 96.3 बिलियन डॉलर है। लेकिन एलन मस्क ने सिर्फ 2023 में ही अंबानी की कुल संपत्ति से ज्यादा की कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क 2023 में 97.8 अरब डॉलर की कमाई कर चुके हैं।
Tata ग्रुप की दो कंपनियों का 2024 यानी नए साल में मर्जर होने जा रहा है। इसके बाद Tata Coffee Ltd (TCL) का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) में विलय हो जाएगा।
लाइफ में कमाई के साथ सेविंग बहुत जरूरी है। यदि आपकी सेविंग नहीं हो पा रही है तो आज हम आप को सेविंग के लिए एक बहुत ईजी फॉर्मूला बताएंगे जिससे आपको कभी भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अनिल अंबानी की एक कंपनी के शेयर्स साल के आखिरी वर्किंग डे पर उछाल के साथ बंद हुआ है। 193 रुपये प्रति शेयर 10 फीसदी उछाल के साथ 210 रुपये पर बंद हुआ है।
बिजनेस डेस्क : नए साल में अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो बाजार की गिरावट पर पैनिक होकर भागने की बजाय सब्र से काम लेना चाहिए। वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिग्गज निवेशकों का कहना है कि यह रिकवरी का फायदा उठाने का बेस्ट टाइम होता है।