मुंबई: अंबानी फैमिली भारत का सबसे अमीर परिवार है। इनके लाइफस्टाइल को अपनाने का ख्वाब हर भारतीय देखता है। आज हम आपको इनके स्टाइलिस्ट के बारे में बताएंगे जो ईशा अंबानी से लेकर नीता अंबानी तक की पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं। इस स्टाइलिस्ट ने न सिर्फ अंबानी फैमिली बल्कि सोनम कपूर, सारा अली खान और कई बॉलीवुड सेलेब्स को स्टाइलिस्ट बनाने का काम किया है। इनका नाम नम्रता सोनी है जिनको यह काम करते हुए 18 साल से अधिक का समय हो गया है और अपने काम के दम पर वो इन सेलेब्रिटीस् की पसंदीदा स्टाइलिस्ट बन गई हैं।