सार
धीरुभाई अंबानी से लेकर उनके पोते-पोतियों तक, जानिए अंबानी परिवार के मेंबर्स की शिक्षा और डिग्रियों के बारे में। आखिर कौन है इस खानदान का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य?
Ambani Family Qualification: अंबानी परिवार देश ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे अमीर परिवार है। फोर्ब्स की रियलटाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 88 अरब डॉलर है और वो दुनिया के 18वें सबसे अमीर शख्स हैं। अंबानी परिवार के बारे में वैसे तो लोगों को काफी जानकारी है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस खानदान में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा शख्स कौन है?
सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़े थे धीरुभाई अंबानी
रिलायंस ग्रुप के जनक धीरुभाई अंबानी हैं, जिनका जन्म 28 दिसंबर 1933 को गुजरात के जूनागढ़ जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। धीरुभाई सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ाई कर पाए और इसके बाद वो पैसे कमाने के लिए खाड़ी देश यमन चले गए। यहां उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम किया। Reliance ग्रुप की नींव रखने वाले धीरुभाई के पास इससे पहले कोई पुश्तैनी दौलत नहीं थी। धीरुभाई के 4 बच्चे हैं, जिनमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता कोठारी और दीप्ति सालगांवकर हैं।
1- मुकेश अंबानी - केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएट
Reliance ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी ने इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने MBA के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन 1980 में रिलायंस ज्वॉइन करने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़कर वापस भारत चले आए।
2- अनिल अंबानी - MBA की डिग्री
मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने स्कूल पढ़ाई मुंबई के हिल गार्डन स्कूल से की। इसके बाद किशनचंद चेलाराम कॉलेज से साइंस में ग्रैजुएशन किया। फिर 1983 में यूनिवर्सिटी आफ पेन्सिलवेनिया से MBA की डिग्री ली।
3- नीता अंबानी - कॉमर्स ग्रैजुएट
नीता अंबानी ने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएशन किया है। उन्हें डांसिंग और टीचिंग का शौक है। यही वजह है कि नीता अंबानी बाद में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर बनीं।
4- टीना अंबानी - आर्ट्स ग्रैजुएट
अनिल अंबानी की पत्नी और एक्ट्रेस रहीं टीना अंबानी ने मुंबई के जयहिंद कॉलेज से ऑर्टस में ग्रैजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने लॉस एंजिलिस से इंटीरियर डिजाइनिंग और कम्प्यूटर साइंस में भी डिग्री ली है।
5- आकाश अंबानी - इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट
आकाश अंबानी की स्कूली पढ़ाई मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने 2013 में अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन कम्प्लीट की। आकाश अब अपने पापा के बिजनेस में हाथ बंटा रहे हैं।
6- श्लोका मेहता अंबानी - LAW में मास्टर डिग्री
मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका ने न्यूजर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा उनके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लॉ में मास्टर डिग्री भी है।
7- ईशा अंबानी - साइकोलॉजी में ग्रैजुएट, MBA
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2014 में अमेरिका की Yale यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद ईशा ने आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की। यहां से उन्होंने MBA की डिग्री ली है।
8- अनंत अंबानी - अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट
अनंत अंबानी की स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। अनंत अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर शामिल हैं।
9- राधिका मर्चेंट अंबानी - पॉलिटिकल एंड इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट
मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की स्कूली पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल एंड इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया।
10- जय अनमोल अंबानी - बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएट
अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने UK के वारविक बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन किया है।
11- कृशा शाह अंबानी - इकोनॉमिक्स में डिग्री
जय अनमोल की पत्नी और अनिल अंबानी की बहू कृशा शाह ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल इकोनॉमी में ग्रैजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी डिग्री ली है।
12- जय अंशुल अंबानी - बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री
अनिल अंबानी के छोटे बेटे जय अंशुल अंबानी की स्कूलिंग मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने NYU Stern School Of Business से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली।
ये भी देखें :
संडे को क्या करती है अंबानी फैमिली, कैसे बिताती है अपनी छुट्टी?
क्या है अनंत अंबानी का वनतारा प्रोजेक्ट, जिसके नाम जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि