• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • International Womens Day 2023 : दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाएं, किसी ने टॉफी बेचकर कमाए खरबों तो किसी ने कॉस्मेटिक

International Womens Day 2023 : दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाएं, किसी ने टॉफी बेचकर कमाए खरबों तो किसी ने कॉस्मेटिक

एक दौर था जब अमीर लोगों में केवल पुरुषों को गिना जाता था पर अब समय बदल गया है, अब इस मामले में महिलाएं पुरुषों को जबर्दस्त टक्कर दे रही हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, इस मौके पर जानें दुनिया की 5 सबसे रईस महिलाओं के बारे में

Piyush Singh Rajput | Updated : Feb 28 2023, 10:49 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : twitter

फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे रईस औरतों में टॉप पर फ्रांस की फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स (Françoise Bettencourt Meyers ) हैं। लेखक, समाजसेवी व करोड़पति उत्तराधिकारी  मेयर्स की नेटवर्थ 2023 में 80 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी हैं। वे फ्रेंच कंपनी 'लॉरियल' में अपनी मां के बाद उत्तराधिकारी हैं और बखूबी अरबों-खरबों के इस बिजनेस को संभाल रही हैं।

25
Asianet Image
Image Credit : twitter

एलिस वॉटसन दुनिया की सबसे रईस महिलाओं में दूसरे नंबर पर आती हैं। अमेरिका की वॉटसन वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वाल्टन की बेटी हैं और उन्होंने अपनी मां की तरह इस बिजनेस को काफी तेजी से आगे बढ़ाया। उनकी नेटवर्थ लगभग 62 मिलियन डॉलर है।

35
Asianet Image
Image Credit : twitter

जूलिया कोच फॉर्ब्स की सबसे रईस महिलाओं की सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 60 मिलियन डॉलर है। जूलिया को अपने पति व अमेरिका के बड़े उद्योगपति डेविड कोच के निधन के बाद कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली थी। 2019 में जूलिया के पति का निधन हो गया था। जूलिया ने इसके बाद से ही कंपनी को बखूब संभाला है।

45
Asianet Image
Image Credit : twitter

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमेरिका की ही जैकलीन मार्स का नाम आता है। जैकलीन की नेटवर्थ 38 बिलियन डॉलर है और उनका मुख्य व्यवसाय कैंडी और पैट फूड है। जैकलीन की कंपनी विश्व की सबसे बड़ी कैंडी कंपनी मानी जाती है।

55
Asianet Image
Image Credit : twitter

फॉर्ब्स की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आती हैं मिरियम एडेलसन। मिरियम की नेटवर्थ लगभग 35 मिलियन डॉलर्स है। मिरियम ने कसीनो कंपनी लास वेगस सैंडस से इतनी दौलत कमाई। हालांकि, इस कंपनी को उनके पति ने स्थापित किया था। वहीं उनके निधन के बाद मिरियम ने इसे आगे बढ़ाया।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

Piyush Singh Rajput
About the Author
Piyush Singh Rajput
 
Recommended Stories
Top Stories