2 घंटे में दिल्ली से मुंबई! ट्रेन के किराए में करें हवाई सफर
Delhi to Mumbai Chepest Flight: एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को अपनी ओर खींचने के लिए तमाम तरह के ऑफर देती हैं। कुछ एयरलाइंस ने दिल्ली से मुंबई का सफर इतना सस्ता कर दिया है कि आप रेल से भी कम किराए में इसे सिर्फ 2 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई सिर्फ 3515 रुपए में
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 2 और 3 जुलाई को दिल्ली से मुंबई के लिए Akasa Air सिर्फ 3515 रुपए में टिकट ऑफर कर रहा है।
2 घंटे 25 मिनट में करें दिल्ली से मुंबई का सफर
Akasa Air की ये उड़ान 2-3 जुलाई को सुबह 8.30 बजे दिल्ली से टेकऑफ करेगी। वहीं, 2 घंटे 25 मिनट के बाद सुबह 10.55 पर ये मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
Akasa Air की एक अन्य उड़ान सुबह 10 बजे
इसी तरह Akasa Air की एक अन्य उड़ान सुबह 10 बजे दिल्ली से उड़ेगी। 2 घंटे 25 मिनट के बाद ये दोपहर 12.25 पर मुंबई पहुंचेगी।
4 जुलाई को Akasa Air की फ्लाइट शाम 6 बजे
4 जुलाई को Akasa Air की फ्लाइट दिल्ली से शाम 6 बजे उड़ान भरेगी। 2 घंटे 20 मिनट बाद ये शाम 6 बजकर 20 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। इसका किराया भी 3515 रुपए है।
दूरंतो-तेजस राजधानी का किराया 5185 से 5275 रुपए
अगर आप ट्रेन द्वारा दिल्ली से मुंबई का सफर करते हैं तो दूरंतो एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में 5185 रुपए, तेजस राजधानी में 5275 रुपए लगेंगे। वहीं इन ट्रेनों में आपके 15 से 16 घंटे खर्च होंगे।
राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से मुंबई का किराया 5360 रुपए
इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से मुंबई फर्स्ट AC का किराया 5360 रुपए है। वहीं सम्पर्क क्रांति ट्रेनों में 4000 रुपए लगेंगे। इन ट्रेनों में आपको 18 से 19 घंटे का समय लगेगा।
फ्लाइट से बचेंगे 1800 रुपए और 14 घंटे का समय
यानी आप इस ऑफर के जरिये आप 1600 से 1800 रुपए की बचत करने के साथ ही अपने 12-14 घंटे का समय भी बचा सकेंगे। साथ ही हवाई सफर का मजा अलग से उठाएंगे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

