MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Business
  • Money News
  • हर शेयर पर ₹800 का खटाखट फायदा, ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा

हर शेयर पर ₹800 का खटाखट फायदा, ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा

Best Infra Stocks to Buy : गुरुवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार के बीच एक इंफ्रा कंपनी का स्टॉक धमाल मचा रहा है। इस शेयर में तेजी बनी हुई है। ब्रोकरेज फर्म ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इस पर बड़ा टारगेट दिया है। ये शेयर बंपर रिटर्न दे सकता है।

Satyam Bhardwaj | Published : May 29 2025, 01:35 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
HG Infra Engineering Ltd: क्या काम करती है
Image Credit : Gemini

HG Infra Engineering Ltd: क्या काम करती है

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड एक ऐसी स्मॉलकैप कंपनी है, जो हाईवे, रेलवे, मेट्रो, सोलर और बैटरी स्टोरेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसका हेडक्वार्टर भले छोटा हो, लेकिन काम में ये कंपनी बड़े-बड़ों को टक्कर देती है। मार्च 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹15,281 करोड़ का है, यानी अगली कई तिमाहियों तक काम की कोई कमी नहीं है।

26
HG Infra Engineering Share Price
Image Credit : Gemini

HG Infra Engineering Share Price

HG Infra का शेयर अभी ₹1,125 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है। गुरुवार, 29 मई की दोपहर 1.30 बजे तक शेयर इस लेवल पर है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल इस शेयर पर बुलिश हैं और पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है।

Related Articles

33 पैसे वाले शेयर ने बनाया करोड़पति, यूं ही नहीं कहते मल्टीबैगर का बाप
33 पैसे वाले शेयर ने बनाया करोड़पति, यूं ही नहीं कहते मल्टीबैगर का बाप
Rs 1 से भी सस्ते शेयर ने बनाया करोड़पति, 5 साल में बंपर कमाई
Rs 1 से भी सस्ते शेयर ने बनाया करोड़पति, 5 साल में बंपर कमाई
36
HG Infra Engineering Share Price Target
Image Credit : freepik

HG Infra Engineering Share Price Target

एमके ग्लोबल ने इस शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस ₹1,900 रखा है। यानी यहां से करीब 70% का जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है। इस लेवल पर स्टॉक अगर पहुंचता है तो निवेशकों को हर शेयर पर करीब 775 रुपए का प्रॉफिट हो सकता है।

46
HG Infra Share: पिछले एक साल में परफॉर्मेंस
Image Credit : Gemini

HG Infra Share: पिछले एक साल में परफॉर्मेंस

जुलाई 2024 में शेयर ₹1,880 तक पहुंचा था, जो इसका ऑल-टाइम हाई है। अप्रैल 2025 में ये ₹921 तक गिर गया। अब वहां से करीब 25% की रिकवरी हो चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹7,300 करोड़ रुपए का है, जो स्मॉलकैप की कैटेगरी में आती है।

56
FY26 के लिए क्या प्लान है?
Image Credit : Gemini

FY26 के लिए क्या प्लान है?

कंपनी ने जो गाइडेंस दी है, वो काफी मजबूत है। सेल्स ग्रोथ 17-18%, EBITDA मार्जिन 15-16%, ₹11,000 करोड़ के नए ऑर्डर्स की उम्मीद है, जिसमें 70% रोड और रेलवे से होंगे। इसके अलावा 6 HAM प्रोजेक्ट्स की मोनेटाइजेशन प्लान है। कंपनी का Execution Target ₹7,000 करोड़ से भी ज्यादा का है। फिलहाल नया Capex प्लान नहीं है, यानी मौजूदा संसाधनों से ही काम करना है।

66
FY25 का Performance कैसा रहा
Image Credit : Gemini

FY25 का Performance कैसा रहा

Revenue- ₹6,051 करोड़ (18.2% ग्रोथ)

EBITDA- ₹950 करोड़ (15.7% ग्रोथ)

EBITDA Margin- 15.7%

Net Profit- ₹577 करोड़ (5.8% ग्रोथ)

Profit Margin- थोड़ा घटकर 9.5% हुआ

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
शेयर मार्केट
 
Recommended Stories
Top Stories