Kitchen Budget Saving Tips: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग से भारत की रसोई का बजट बिगड़ सकता है। एक तरफ जहां LPG की किल्लत की खबरें हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई का डर भी सता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने किचन का खर्च कम कर सकते हैं। जानिए कैसे...

LPG Shortage: ईरान-इजराइल जंग (Iran-Israel War) की वजह से भारत में LPG गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। मिडिल ईस्ट में मचे घमासान का सीधा असर आपकी रसोई पर पड़ने वाला है। एक तरफ जहां गैस की किल्लत की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ घर का बजट (Monthly Budget) बिगड़ने का डर सता रहा है, लेकिन घबराइए मत! सिर्फ 5 तरीके अपनाकर आप अपनी रसोई का खर्च और ग्रोसरी बिल (Grocery Bill) सीधे 50% तक कम कर सकते हैं। जानिए कैसे...

सुपरमार्केट के 'आई-लेवल' जाल से बचें

क्या आपने कभी गौर किया है कि सुपरमार्केट (जहां आप ग्रॉसरी खरीदने जाते हैं) में सबसे महंगे ब्रांड हमेशा आपकी आंखों के सामने वाली शेल्फ (Middle Shelves) पर क्यों होते हैं? यह उनकी एक सोची-समझी 'लूट ट्रिक' है। सस्ता और क्वालिटी सामान हमेशा सबसे नीचे या सबसे ऊपर वाली शेल्फ पर होता है। इससे बचकर आप एक ही सामान पर 20-30% बचा सकते हैं।

गैस-फ्रेंडली ग्रॉसरी ही खरीदें

जब LPG की किल्लत हो, तो समझदारी इसी में है कि ऐसी चीजें खरीदें जो जल्दी पकती हों। साबुत अनाज या भारी दालों जैसे राजमा, चने की बजाय धुली दालें, दलिया या चावल का स्टॉक बढ़ाएं। अंकुरित अनाज (Sprouts) और 'वन-पॉट मील' वाले सामान ज्यादा लें। ये न सिर्फ हेल्दी हैं, बल्कि इन्हें पकाने में गैस की खपत 40% तक कम हो सकती है।

'बल्क बाइंग' के झांसे में न आएं

किल्लत के डर में लोग अक्सर 'Buy 1 Get 1' के चक्कर में वो सामान भी उठा लेते हैं जिसकी जरूरत नहीं होती। सुपरमार्केट में जाने से पहले एक शॉपिंग लिस्ट बनाएं। उन चीजों को बिल्कुल न छुएं जो लिस्ट में नहीं हैं। सुपरमार्केट की लाइटिंग और ऑफर्स आपको भरमाने के लिए होते हैं, उनसे बचकर अच्छी बचत कर सकते हैं।

जेनेरिक ब्रांड्स से बचाएं पैसे

हम अक्सर विज्ञापनों में दिखने वाले बड़े ब्रांड्स के पीछे भागते हैं। सुपरमार्केट के अपने खुद के 'इन-हाउस' ब्रांड्स आजमाएं। दाल, चीनी, और मसालों जैसे सामानों में क्वॉलिटी एक जैसी होती है, लेकिन इनकी कीमत ब्रांडेड सामान से 30-40% तक कम होती है।

प्रेशर कुकिंग और लो-फ्लेम पर करें काम

आपकी ग्रॉसरी का सीधा संबंध आपकी गैस की बर्बादी से है। ऐसी ग्रॉसरी चुनें जो प्रेशर कुकर में आसानी से बन सके। बर्तनों को हमेशा ढककर पकाएं। अगर आपकी गैस की लौ 'पीली' निकल रही है, तो समझ लीजिए आपकी जेब जल रही है। बर्नर साफ रखें। इससे गैस की 25% तक बचत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-LPG Crisis: ₹913 से 1 रुपया भी ज्यादा मांगे गैस एजेंसी वाले तो इस नंबर पर करें फोन, तुरंत होगा एक्शन

इसे भी पढ़ें- Gas Cylinder Crisis: अगर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए गैस सिलेंडर तो क्या करें? जान लें 5 आसान उपाय