Goa Top-5 Famous Items: गोवा की लोकल चीजों की दुनियाभर में मांग बढ़ रही है। लोग अब सिर्फ सामान नहीं, बल्कि उसके पीछे की कहानी और संस्कृति खरीदना चाहते हैं। यही वजह है कि यहां के काजू, मसाले और इको-फ्रेंडली हैंडिक्राफ्ट्स को 'स्टोरीटेलिंग' और 'सस्टेनेबिलिटी' के दम पर ग्लोबल मार्केट्स में एक अलग पहचान मिल रही है।

Made in Goa Products: गोवा अब सिर्फ मौज-मस्ती का ठिकाना नहीं, बल्कि प्रीमियम एक्सपोर्ट का हब बन चुका है। यहां के छोटे-छोटे गांवों में बनने वाले सामान की डिमांड न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक है। लोकल कारीगर और डिस्टिलर्स अपनी कला को ग्लोबल ब्रांड बना रहे हैं। अगर आप भी गोवा घूमने जा रहे हैं या लोकल प्रोडक्ट्स का बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां जानिए उन 5 चीजों के बारे में जिनकी दीवानी पूरी दुनिया है।

काजू (Cashews)

गोवा के काजू अपनी सफेदी और बड़े साइज के लिए मशहूर हैं। यूरोप और अमेरिका में यहां के ऑर्गेनिक और प्रीमियम नट्स की भारी मांग है। इसकी खरीदारी के लिए मापुसा मार्केट (Mapusa Market) सबसे बेस्ट है। यहां सस्ते में काजू मिल सकते हैं। अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो यहां से काजू खरीदकर अच्छी पैकेजिंग और स्टोरीटेलिंग के साथ इसे ऑनलाइन एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

फेनी (Goan Feni)

फेनी को अब 'Heritage Spirit' का दर्जा मिल चुका है। जैसे मैक्सिको की टकीला फेमस है, वैसे ही गोवा की फेनी अब लंदन और सिंगापुर के बड़े बार्स में कॉकटेल का हिस्सा बन रही है। इसे GI टैग मिला हुआ है, जिसका मतलब है कि असली फेनी सिर्फ गोवा में ही बन सकती है। क्राफ्ट लिकर का ग्लोबल मार्केट अरबों डॉलर का है। 'काज़ुलो' (Cazulo) जैसे ब्रांड्स ने इसे प्रीमियम लुक देकर विदेशों में बेचना शुरू कर दिया है।

अजुलेजोस (Azulejos) और पुर्तगाली टाइल्स

हाथ से पेंट की हुई ये नीली और सफेद टाइल्स गोवा की पहचान हैं। ये सिर्फ सजावट का सामान नहीं, बल्कि एक आर्ट पीस हैं। पणजी(Panjim) की गलियों में आपको बेहतरीन हैंडमेड टाइल्स मिलेंगी। दुनियाभर में लोग अब हैंडमेड और टिकाऊ (Sustainably Sourced) सामान के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं। ई-कॉमर्स साइट्स जैसे Etsy के जरिए ये टाइल्स ग्लोबल होम डेकोर का हिस्सा बन रही हैं।

गोअन मसाले और सॉसेज (Chorizo)

गोवा के मसाले इतने खुशबूदार होते हैं कि उनकी महक सरहदों के पार पहुंच रही है। खासकर यहां के तीखे और चटपटे सॉसेज (Chorizo)। छोटे वेंडर्स अब अपनी मसालों की रेसिपी को अच्छे से पैक करके 'होममेड' टैग के साथ विदेशों में भेज रहे हैं। अगर आप सॉसेज ले जा रहे हैं, तो एयरटाइट पैकिंग का ध्यान रखें, ताकि महक बाहर न आए।

इको-फ्रेंडली कलाकृतियां (Bamboo & Coconut Shell Crafts)

यहां के मटके, बांस के लैंप, जूट के बैग और नारियल के खोल से बनी चीजें अब इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं। जापान और यूरोप के लोग अब प्लास्टिक छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। गोवा के कारीगरों की सादगी भरी कला (Minimalistic design) वहां के मॉडर्न घरों में खूब जंचती है।