अनन्या बिड़ला की रॉयल लाइफ की 10 PHOTOS, भाई बना RCB का चेयरमैन
Ananya Birla Luxury Life and Net worth: IPL 2026 से पहले RCB की की डील के साथ जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है,वो अनन्या बिड़ला हैं। उनके भाई आर्यमान बिड़ला RCB के नए चेयरमैन बन गए हैं। हालांकि, अनन्या की अलग दुनिया है। फोटोज में उनकी रॉयल लाइफ देखिए

अनन्या बिड़ला क्यों चर्चा में हैं?
हाल ही में अनन्या गुजरात टाइटंस के एक प्रोग्राम में नजर आई थीं, जहां वह शुभमन गिल के साथ बैठी दिखीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग उन्हें 'गुजरात की मालकिन' कहने लगे। हालांकि, अनन्या ने खुद इन मीम्स पर चुटकी लेते हुए बात साफ कर दी। इसके तुरंत बाद बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले ग्रुप ने RCB को खरीद लिया, जिसके बाद उनकी चर्चा और बढ़ गई।
अनन्या बिड़ला की रॉयल फैमिली, लेकिन अपनी पहचान
अनन्या, जाने-माने उद्योगपति और देश से टॉप-10 अमीरों में से एक कुमार मंगलमल बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) की बेटी हैं, लेकिन उनकी खुद की अलग पहचान है। उन्होंने फैमिली नाम की बजाय कम उम्र से ही उन्होंने खुद कुछ करने का फैसला लिया।
पढ़ाई में टॉपर, बड़ा विजन
1994 में मुंबई में जन्मी अनन्या ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से ही की। इसके बाद वह दुनिया की मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की डिग्री लेने विदेश चली गईं। अनन्या की मां नीरजा बिड़ला और उनकी बहन अद्वेतेशा के साथ उनकी बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती है।
17 की उम्र में बनीं 'बिजनेस क्वीन'
आमतौर पर 17 साल की उम्र में बच्चे कॉलेज की तैयारी करते हैं, लेकिन अनन्या ने इसी उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' नाम का अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। उनकी यह कंपनी गांव की महिलाओं को छोटे लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है।
यंग आंत्रप्रेन्योर के तौर पर पहचान
आज यह कंपनी देश की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है। आज अनन्या कई कंपनियों से जुड़ी हैं और खुद का मजबूत नेटवर्क बना चुकी हैं। उनकी पहचान अब सिर्फ बिड़ला फैमिली नहीं, बल्कि एक यंग आंत्रप्रेन्योर के तौर पर है।
म्यूजिक में भी सुपरहिट
बिजनेस के अलावा अनन्या को म्यूजिक का बहुत शौक है। वह पहली ऐसी भारतीय सिंगर बनीं जिनका अंग्रेजी गाना इंटरनेशनल लेवल पर 'प्लेटिनम सर्टिफाइड' हुआ। उनके गाने 'सर्कल्स' और 'बेटर' ने ग्लोबल लेवल पर काफी धूम मचाया। हालांकि, उनका पूरा फोकस अपने बिजनेस और निवेश पर है।
अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ
अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ से 1770 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। यानी कम उम्र में ही उन्होंने बड़ा फाइनेंशियल लेवल हासिल कर लिया। इसके अलावा अनन्या को कई लग्जरी चीजों का भी शौक है।
मुंबई का आलीशान घर
मुंबई में अनन्या का एक बेहद महंगा और लग्जरी घर है। यह घर उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को साफ दिखाता है। इस घर का नाम 'जटिया हाउस' है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 425 करोड़ रुपए के आसपास है, जिसमें हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।
लग्जरी स्पोर्ट्स कार का शौक
अनन्या को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके गैराज में रोल्स रॉयस, मर्सिडीज-मेबैक और कई स्पोर्ट्स कारें खड़ी हैं। उनका कार कलेक्शन अक्सर चर्चा में रहता है।
मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ी पहल
अनन्या ने खुद अपनी जिंदगी में तनाव (Anxiety) और डिप्रेशन का सामना किया है। अपने इसी अनुभव से सीख लेते हुए उन्होंने 'एम-पावर' (Mpower) की शुरुआत की। यह संस्था भारत में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंदों को इलाज दिलाने का काम करती है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

