Honda Shine DX 100 की 5 सबसे बड़ी खासियत जो जीत लेगी आपका दिल
Honda Shine DX100 Features: होंडा कंपनी ने हाल ही में अपनी Shine DX 100 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इसके इंजन को 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है।

देश की पॉपुलर बाइक
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धाक जमाने वाली बाइक होंडा शाइन डीएक्स100 को हाल ही में लॉन्च हुई है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा शानदार हो गई है। यह बाइक स्टैंडर्ड शाइन 100 मॉडल का एक प्रीमियम वर्जन है। इसमें कई एडवांस फीचर्स अपडेट किए गए हैं।
KNOW
Honda Shine DX100 कीमत
होंडा की इस कार की कीमत पर नजर डालें, तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,959 रुपए (एक्स शोरूम, गुरुग्राम) है। होंडा शाइन डीएक्स100 केवल एक ही वेरिएंट में आती हैं। इसकी बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है।
Honda Shine DX100 इंजन
Honda Shine DX100 2025 मॉडल में 98.98cc एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.28 bhp पावर और 8.04 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। होंडा की eSP तकनीक के साथ इसकी राइडिंग स्मूद हो गई है। इस इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Honda Shine DX100 अंडरपिनिंग्स
Honda Shine DX100 के में अंडरपिनिंग्स को शानदार बनाया गया है। दोनों सिरों पर 80 सेक्शन ट्यूबलेस टायर के साथ 17 इंच का अलॉय व्हील्स मिलता है। यह ट्यूबलेस टायर्स बाइक को अधिक सुरक्षा प्रदान करता है।
Honda Shine DX100 फीचर्स
Honda Shine DX100 2025 मॉडल में LCD डिजिटल डिस्प्ले, टेल लाइट्स, रियल टाइम माइलेज और डिस्टेंस टू एम्प्टी राइड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ भी दिया गया है, जो साइड स्टैंड चालू होने पर इंजन स्टार्ट होने से रोकती है। इसमें हेडलाइट और मफलर के ऊपर क्रोम एक्सेंट, ब्लैक आउट इंजन और ग्रैब रेल दिया गया है।
Honda Shine DX100 मुकाबला
होंडा शाइन डीएक्स100 का इंडियन मार्केट में सीधा मुकाबला 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में Hero HF Deluxe 100 और Hero Splendor Plus 100 से होता है। इन बाइक्स के फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही मिलते हैं।