MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Bikes
  • Hero Splendor Plus 2025 की 5 सबसे बड़ी खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Hero Splendor Plus 2025 की 5 सबसे बड़ी खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपनी Spelndor Plus को नए अपडेट्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसके इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत भी 90,000 से नीचे है। 

2 Min read
Shivansh Shekhar
Published : Aug 06 2025, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भारत की सस्ती और पॉपुलर बाइक
Image Credit : hero motocorp

भारत की सस्ती और पॉपुलर बाइक

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली और अधिक पॉपुलर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस को एक नया अपडेट मिला है। यह अब पहले से ज्यादा शानदार हो गई है। कंपनी बाइक को कई वेरिएंट में ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं, कि Hero Splendor Plus 2025 की 5 बड़ी खासियत क्या है?

26
Hero Splendor Plus कीमत
Image Credit : hero motocorp

Hero Splendor Plus कीमत

हीरो स्पलेंडर प्लस को कंपनी ने कई अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। सभी की कीमत डिफरेंट है। Splendor Plus ड्रम ब्रेक की कीमत 78,926 रुपए, Splendor Plus i3S की कीमत 80,176 रुपए, Splendor Plus i3S Black Accent की कीमत 80,176 रुपए, Splendor Plus Xtech Drum की कीमत 82,752 रुपए, Splendor Plus Xtech Disc की कीमत 86,051 और Splendor Plus Xtech 2.0 Drum की कीमत 85,501 रुपए है।

Related Articles

Related image1
ये रही पाकिस्तान की सबसे महंगी कार... खरीदने के लिए पापड़ बेलते हैं वहां के लोग
Related image2
मार्केट में धूम मचाने आ रही भारतीय ब्रांड की ये ई-बाइक, जबरदस्त स्पीड के साथ मिलेगी 175 KM रेंज
36
Hero Splendor Plus नया इंजन
Image Credit : hero motocorp

Hero Splendor Plus नया इंजन

Hero Splendor Plus 2025 मॉडल में अभी भी वही 97.2cc एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS पावर और 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक का इंजन अब OBD-2B के अनुकूल है। इस इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

46
Hero Splendor Plus अंडरपिनिंग्स
Image Credit : hero motocorp

Hero Splendor Plus अंडरपिनिंग्स

Hero Splendor Plus के ऑल वेरिएंट्स में अंडरपिनिंग्स लगभग एक जैसा ही मिलता है। दोनों सिरों पर 80 सेक्शन ट्यूबलेस टायर के साथ 18 इंच का अलॉय व्हील्स मिलता है। टेलीस्कोपिक फोर्क और 5 स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी पिछले नॉन OBD 2B मॉडल से मिले हुए हैं।

56
Hero Splendor Plus फीचर्स
Image Credit : hero motocorp

Hero Splendor Plus फीचर्स

Hero Splendor Plus 2025 मॉडल में हैलोजेन हैडलैंप, टेल लाइट्स, एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज दिए गए हैं। इसके Xtech 2.0 में ब्ल्यूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिवटी के साथ हैलोजेन हैडलैंप और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ LED DRLs दिया गया था।

66
Hero Splendor Plus मुकाबला
Image Credit : hero motocorp

Hero Splendor Plus मुकाबला

हीरो स्पलेंडर प्लस का इंडियन मार्केट में सीधा मुकाबला 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 से होता है। इन बाइक्स के फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही मिलते हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बाइक समाचार
ऑटो समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved