असम के मंत्री पीजूष हजारिका ने अपने चुनावी भाषण के दौरान कुछ ऐसा कि वह चर्चा का विषय बन गया है। पीजूष भाजपा के मंत्री होने के कारण ने उनकी ओर से किए गए कार्य ने विरोधियों को बोलने का मौका दे दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक छठी बार हिंजली क्षेत्र से मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल के दौरान हलफनामे में उनकी घोषित संपत्ति जानकर चुनाव आयोग के अधिकारी भी दंग रह गए। पटनायक की कुल संपत्ति 71 करोड़ रुपये है।
इसरो के वैज्ञानिकों के रिसर्च में एक नया खुलासा हुआ है। यहां चांद पर ध्रुवीय गड्डों में पानी की बर्फ मिलने की संभावनाओं का प्रमाण मिला है। रिसर्च में इन संभावनाओं के सामने आने के बाद इसे लेकर और रिसर्च किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश पर कोई मुसीबत आती हो तो वह सबसे पहले इटली निकल जाते हैं। फिर चुनाव यहां से क्यों लड़ते हैं।
पंजाब में बीएसएफ को चाइना मेड क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद हुआ है। बीएसएफ ने तारन डिस्ट्रिक्ट से रैपर में लिपटा हुआ चाइना मेड ड्रोन मिला है। बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ने वाली है। डीआरडीओ ने सुपरसोनिक एंटी सबमरीन मिसाइल 'SMART' लॉन्च किया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन की हल्के वजन वाली टॉरपीडो डीलिवरी सिस्टम है।
मणिपुर में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सेना के जवानों ने चेकिंग के दौरान कुछ उपद्रवियों के पास से गोला बारूद जब्त किया था। जवान उन्हें हिरासत में लेकर लौट रहे थे कि गांव की महिलाओं ने जवानों को रोक लिया और 11 उपद्रवियों को छुड़वा लिया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक की पैरेंटिंग कंपनी मेटा को फटकार लगाई है। यह भी कहा है कि आपके काम करने का तरीका तो सरकारी विभागों से भी गया गुजरा है।
बेंगलुरु में भीषण गर्मी और तपिश से लोग परेशान है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। राजधानी में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक बारिश होने की संभावना है।
कांग्रेस की ओर से देश में संपत्ति कर और विरासत कर को लेकर उठाए गए मुद्दे के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है। छात्र दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।