संसद सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नीट पेपर लीक मुद्दा उठाने पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने शोरशराबे पर कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।
बारिश ने दिल्ली वासियों को गर्मी से तो राहत दे दी है लेकिन कई इलाकों में भारी बरसात से आफत भी खड़ी कर दी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। मेन रोड पर भी जलभराव के कारण लोगों की कारें फंसी हुई हैं। बारिश से परेशानी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
ईडी ने मुंबई के एक ग्रुप पर छापेमारी की है। ईडी ने 975 करोड़ रुपये के बैंक लोन मामले में मुंबई के मंधाना इंडस्ट्री जो अब जीबी ग्लोबल लिमिटेड है, पर रेड डाली है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेज के एक हिस्सी की छत गिरने से हादसा हो गया। अचानक पैसेज का एक हिस्सा एयरपोर्ट पर ही खड़े वाहन पर गिर गया जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
ईरान में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होने हैं। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मौत के बाद से ये पद खाली चल रहा है। आज जनता अपना नया प्रमुख चुनने के लिए वोटिंग करेगी।
भारतीय संसद से सपाइयों के सेंगोल को हटाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दल पर निशाना साधा है। योगी ने ट्वीट कर कहा है कि इनके मन में भारत के इतिहास और संस्कृति के लिए सम्मान नहीं है।
राहुल गांधी के संसद में शपथ ग्रहण और संविधान को बनाए रखने के संकल्प को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शेखर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान लहराते और जय संविधान कहते कांग्रेसियों की तस्वीरें भारत वासियों के साथ खेला जा रहा मजाक है।
मेघालय में विवाहित महिला को किसी दूसरे व्यक्ति से अफेयर के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। महिला पर घर से बाहर लाकर भरी भीड़ के बीच लाठी-डंडे बरसाए गए। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अब हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यूरो 2024 में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बुधवार को जार्जिया ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है।