भगवान खाटूश्याम मंदिर में 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को 17 अक्टूबर को रात 10.30 बजे भगवान के शृंगार के लिए बंद किया जाएगा।
कर्नल से सांसद बने भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर का लोगों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस पर गांधीगिरी दिखाते हुए राज्यवर्धन खुद ही उन्हें मिठाई खिलाने पहुंच गए।
राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने तस्कर कैप खान नाम के गैंगस्टर को घेर कर दबोच लिया है। गैंगस्टर को पकड़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
उदयपूर में अरावली की पहाड़ी पर स्थित ईडाणा माता के मंदिर में अपने आप माह में दो-तीन तेज लपटें उठने लगती हैं और मंदिर में भीषण आग लग जाती है। हालांकि माता की मूर्ति को कुछ नहीं होता। कुछ देर बाद आग अपने शांत हो जाती है। इस शक्तिपीठ की बड़ी मान्यता है।
राजस्थान में भाजपा से टिकट न मिलने पर अब वसुंधरा गुट के दो नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक जहर पीकर थाने पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ के कादीपुर गांव घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पत्नी फरार है।
राजस्थान में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस काफी सतर्क नजर आ रही है। आज सीएम गहलोत ने मीडिया से बताया कि कांग्रेस में टिकट बंटवारे का आधार क्या होगा।
राजस्थान के बाड़मेर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। यहां विदेश से लड़कियां लाकर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने 10 लड़कियों समेत 16 लोग पकड़े हैं।
इलेक्शन कमीशन ने चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले खर्च की लिस्ट जारी कर दी है।