• All
  • 729 NEWS
  • 45 PHOTOS
774 Stories by Ujjwal Singh

मध्य प्रदेश की वो 8 जगह जिन्हें पूरी दुनिया से देखने आते हैं लोग, तस्वीरों से जानिए MP क्यों है देश का दिल

Nov 01 2022, 12:48 PM IST

MP Foundation Day 2022.  1 नवंबर को मध्‍य प्रदेश का स्‍थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्‍य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है और कहा कि यह राज्‍य के गौरव, विकास, पर्यावरण व लोक संस्कृति के संरक्षण का पर्व है। स्थापना दिवस पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्‍य में मंगलवार को आधे दिन का सरकारी अवकाश रहेगा। शाम 7 बजे से भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। शिव महिमा पर आधारित नृत्य नाटिका व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मध्य प्रदेश टूरिजम की दृष्टि से बहुत बड़ा राज्य है, यहां दुनिया भर से लोग अनेक स्थानों को देखने के लिए आते हैं। 8 तस्वीरों में समझते हैं कि आखिरकार मध्य प्रदेश में पूरे साल देश विदेश से लोग क्या देखने आते हैं।