• All
  • 729 NEWS
  • 45 PHOTOS
774 Stories by Ujjwal Singh

गुजरात चुनाव 2022: पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट, इन VIP सीटों पर दांव पर बड़े नेताओं की साख

Dec 05 2022, 02:05 PM IST

अहमदाबाद(Gujrat). गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। इनमें अहमदाबाद की 16 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां आज गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता से वोट करने की अपील की है। बता दें कि पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में वोट डाल दिया है। वहीं, पीएम मोदी के साथ साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपना वोट डाल दिया है। इसके आलावा देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी परिवार के साथ मतदान कर दिया है। 

एक दूजे के हुए हंसिका और सोहेल, जयपुर के किले में आलीशान शादी में मेहमानों ने खाया ये राजस्थानी खाना

Dec 05 2022, 11:12 AM IST

जयपुर(Rajasthan). राजधानी जयपुर के मुंद्रा पोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके बॉयफ्रेंड सोहेल आखिरकार रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। दो दिनों तक इस ऐतिहासिक फोर्ट में शादी के कई कार्यक्रम हुए। बीती रात शादी में शामिल होने के लिए आए मेहमानों को राजस्थान का खास खाना परोसा गया। राजधानी जयपुर में हुई इस शादी में कई साउथ सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। शादी में हंसिका ने चटक लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वही सोहेल ग्रे और व्हाइट मिक्स कलर की शेरवानी पहने हुए थे।