पुणे पोर्श कार कांड में अपने बेटे को बचाने के लिए मां शिवानी अग्रवाल ने अपना ब्लड सैंपल के लिए दिया था। अब वही मां गिरफ्तार होने से बचने के लिए फरार है।
यूपी के मथुरा में महज 13 से 16 साल की लड़कियों ने ट्रेन के सामने कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है इन लड़कियों ने अंधविश्वास के चलते ऐसा किया है।
महाराष्ट्र के महाड में शरद पंवार की पार्टी एनसीपी के नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गलती से डॉ आंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी। हालांकि उन्होंने तुरंत इस बात की माफी मांग ली। क्योंकि ये उनसे गलती से हुआ था।
लोकसभा चुनाव प्रचार थमते ही पीएम मोदी कन्याकुमारी जाएंगे, यहां वे मां भगवती के दर्शन करने के बाद मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा के दर्शन कर माल्यार्पण करेंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने रूस से बड़ी डील की है। जिसके तहत अब कंपनी रूस से सस्ता तेल खरीदेगी। संभावना है कि इससे आमजन को भी सस्ता तेल मिल सकता है।
नागरिकता संशोधन कानून सीएए के तहत केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में नागरिकता के प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। जिसके तहत लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है।
केरल के एक भाजपा नेता का आरोप है कि सीएम की बेटी की कंपनी का विदेश में खाता है। जिसमें करोड़ों का लेनदेन होता है। इस खाते की जांच होनी चाहिए।
दिल्ली में मौसम एक ही दिन में कई रूप दिखाते हुए नजर आया। बुधवार को दोपहर में जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी थी। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश ने दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत दी। हालांकि अभी भी लोग गर्मी और उसम से परेशान हैं।
डीआरडीओ ने बुधवार को रुद्रम 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को फाइटर जेट से लांच किया गया। आपको बतादें कि ये मिसाइल हवा से सतह पर मार करने वाली हाइपरसेनिक मिसाइल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को लोगों ने फिल्म बनने के बाद जाना है। आईये जानते हैं क्या बोले पीएम मोदी।