राजस्थान के अलवर में अपनी बच्ची को ठंड से बचाने के चक्कर में एक बाप और बेटी जिंदा जल गए हैं। इस हादसे में मां भी 70 फीसदी जल गई है। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्तपाल में भर्ती किया गया है।
हरियाणा के विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान की आईएएस अफसर परी बिश्नोई की शादी उदयपुर में हो गई है। वे सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत हर दिन आॅनलाइन फंडिंग हो रह है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फंडिंग करने के साथ ही लोगों को कांग्रेस से जोड़ना भी है।
जयपुर पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से तीन राज्यों में बम धमााके की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए उस लड़की को धर दबोचा है। जिसके फोन से ये धमकी मिली थी।
अपनी बीवी के घर टॉयलेट नहीं होने से नाराज पति पिछले 2 साल से ससुराल नहीं गया है। इस बात को लेकर पति.पत्नी के बीच कई बार विवाद हो गया है। अब ये मामला तलाक तक पहुंचने जा रहा है।
शाटू श्याम के भक्तों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। राजस्थान के खाटू में उनके शीश की पूजा होती है। वहीं हरियाणा के हिसार में उनके धड़ की पूजा होती है। आईये जानते हैं। इसके पीछे की पूरी कहानी।
छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें करीब तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सीएम ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
करोड़ों रुपए की GST चोरी के मामले में STF ने यूपी के मेरठ से एक अरबपति को गिरफ्तार किया है। जो कई कंपनियों का मालिक होने के साथ ही कई कंपनियों में पार्टनर भी है। हैरानी की बात है कि वह इतनी पैसे वाला है कि उसकी टैक्स चोरी ही 100 करोड़ से अधिक है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल द्वारा एक के बाद एक 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो यात्री बसों में आग लगा दी है। इससे पहले दो ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया था। नक्सलियों द्वारा भारत बंद के आहृवान से पहले एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।