राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत की अचानक देर रात तबियत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हेलमेट पहनकर आए एक लूटेरे ने प्रथमा ग्रामीण बैंक के अंदर घुसकर 8.53 लाख रुपए की लूट की है। आरोपी ने दरांती की दम पर बैंक को लूटा है। ये घटना सीसीटीवी बैंक के कैमरे में कैद हो गई है।
ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित व्यास तहखाने में 6 फरवरी तक पूजा अर्चना पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। इलाहबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।
शादी से महज एक दिन पहले प्रेमी ने दुल्हन को अकेले में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। वह उस लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद लड़की ने शादी को भी तोड़ दिया।
राजस्थान में एक लड़की की शादी मौत के मातम के बीच हुई है। शादी से पहले लड़की के चाचा ने दम तोड़ दिया। वहीं लड़की की विदाई के समय उसकी दादी की मौत हो गई। जिससे परिवार में खुशी की जगह मातम पसरा रहा। वहीं दु:खी मन से शादी की रस्में पूरी की गई।
जयपुर में इंडिया स्टोन मार्ट का शुरू हुआ है। इस अवसर पर खुद सीएम भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने यहां तैयार राम मंदिर सहित अन्य कलाकृतियां देखी। हैरानी की बात तो यह है कि यहां एक एक सामान की कीमत लाखों और करोड़ों में है।
यूपी में दुल्हन के घर बारात पहुंची ही थी कि डांस की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह बारात लेकर वापस लौट गया। लेकिन बाद में समझाईश के बाद दोनों की शादी हुई।
भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा नेता के गांव के हैं और वे चोरी करने के लिए घर में घुसे थे।
एनआईए ने राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का पता बताने वाले को 5 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है।
राजस्थान के सीकर जिले में एक डिलीवरी बॉय की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। वह रोज की तरह ही काम से लौटा था। तभी घर के दरवाजे में प्रवेश करने के दौरान ही उसकी हत्या कर दी गई है।