rohan salodkar

B.Com टैक्सेशन करने के बाद मैंने ग्राफ़िक डिजाइनिंग का करियर लोकमत न्यूज़ पेपर से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर ज्वाइन किया जहां डिजिटल न्यूज़, सोशल मीडिया, वीडियोस के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइन किये। जून 2019 से एशियानेट हिंदी के साथ जुड़ा हुआ हूं
  • All
  • 439 NEWS
  • 43 PHOTOS
  • 31 VIDEOS
513 Stories by rohan salodkar

देश की शान हैं दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में कार्यरत ये भारतीय, गूगल से लेकर Adobe CEO ने बढ़ाया भारत का मान

Jan 26 2021, 03:11 PM IST

करियर डेस्क. दोस्तों कभी अंग्रेजों का गुलाम रहा भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस (72 Republic day 2021) मना रहा है। सभी देशवासी और सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई/शुभकामना संदेश दे रहे हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी भारतवासी इस राष्ट्रीय पर्व को सेलेब्रेट कर रहे हैं। दुनिया में कई ऐसे भारतीय मूल के लोग हैं जिन्होंने बाकी देशों में अपनी काबिलियत से तिरंगे का मान बढ़ाया है। भारतीय मूल के कई टेक अधिकारी हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। साल 2020 में अरविंद कृष्णा ने दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम (IT IBM के सीईओ और अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। ऐसे और भी कई नाम हैं। रिपब्लिक डे मौके पर यहां हम दुनिया के 17 सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी अधिकारियों के बारे में बता रहे हैं जो भारतीय मूल के हैं। सुंदर पिचाई, सत्य नडेला सहित इन लोगों ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया- 

3 अक्टूबर को रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

Oct 01 2020, 02:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल सुरंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस सुरंग का उद्घाटन सुबह 10 बजे से 11:45 के बीच, मनाली में उसके दक्षिणी सिरे से करेंगे। करीब 9 किमी लंबी ये सुरंग मनाली से लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी को जोड़ती है। इस सुरंग के बनने से ये मनाली और लेह के बीच की 46 किमी लंबी यात्रा को  4 से 5 घंटे कम करती है। हिमालय की पीर पांजल रेंज में समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर बनी ये दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इस सुरंग के माध्यम से रोजाना यहां से करीब 3000 से ज्यादा कारें और 1500 ट्रक आवाजाही कर सकेंगे। सुरंग के निर्माण में करीब 3,300 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

लगातार आतंकवाद बढ़ाने के साथ अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहा पाकिस्तान- यूएनएचआरसी में भारत

Sep 28 2020, 02:37 PM IST

पूरी दुनिया में आतंकवाद को लेकर अपनी किरकिरी करवा चुके पाकिस्तान पर भारत ने मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 45वें सत्र में निशाना साधा है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ाने के लिए भारतीय केंद्र शासित प्रदेश के हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण शिविर और लांचपैड बना रहा है। पाकिस्तान में जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति बेहद खराब है। पाकिस्तान के तथाकथित संविधान में अहमदी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सताए गए समुदाय में से एक हैं। इसके साथ ही हर साल सैकड़ों ईसाइयों को सताया जाता है और उनमें से ज्यादातर पाकिस्तान में हिंसक मौतों के शिकार होते हैं। जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार (Senthil Kumar) ने कहा कि दूसरों को उपदेश देने से पहले पाकिस्तान को यह याद रखना चाहिए कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ अपराध का सबसे खराब रूप है।