Pawan Tiwari

pawan.tiwari@asianetnews.in

    Pawan Tiwari
    BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
      • All
      • 1107 NEWS
      • 144 PHOTOS
      1251 Stories by Pawan Tiwari
      Asianet Image

      MP में मसूलाधार बारिश: भोपाल के बड़े तालाब में क्रूज डूबी, 10 फोटो में देखिए राज्य में बारिश के कैसे मचाया कहर

      Aug 22 2022, 12:57 PM IST

      भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधान भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों  तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण राज्य की सभी प्रमुख नादियों में बाढ़ के हालात हैं। राजधानी भोपाल में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है जिस कारण से हालत बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के कारण भोपाल के करीब 150 से ज्यादा मोहल्ले और कॉलोनियों में पानी भर गया है। खराब मौसम के कारण भोपाल की कई फ्लाइट आने वाली सभी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई है। भोपाल के बड़े तालाब के बोट क्लब में क्रूज लेक प्रिंसेस डूब गया है। भारी बारिश के कारण अभी भी क्रूज आधा डूबा हुआ है। आइए फोटो के जरिए देखते हैं मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में कैसे कहर मचा रही है बारिश।

      Asianet Image

      14 साल बाद जमशेदपुर में भीषण बाढ़: 2 हजार से ज्यादा घर डूबे, 24 घंटे से घरों में कैद हैं लोग, देखिए फोटो

      Aug 21 2022, 03:34 PM IST

      जमशेदपुर. जमशेदपुर में बाढ़ से तबाही मची है। खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर 2000 से अधिक घर डूबे गए है। तटीय इलाकों में बाढ़ का ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। प्रभावित लोगों को आश्रय गृह में रखा गया है। बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाई गई है। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। सेना भी बुलाई गई है। बाढ़ ने सबसे ज्यादा बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा के शास्त्री नगर, ग्रीन पार्क एरिया, मानगो के रामनगर, भुइयांडीह और बागुनहातू इलाके में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। कई जगहों पर तो लोग घरों का सामान लेकर छतों पर डेरा डाले हुए हैं। आइए फोटो में देखते हैं बारिश ने यहां किस तरह से तबाही मचाई है। 

      Top Stories