Nitu Kumari

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल से अधिक समय से काम कर रही हूं । वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हूं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है।
  • All
  • 1244 NEWS
  • 499 PHOTOS
1743 Stories by Nitu Kumari

हरनाज संधू के करियर पर कहीं लग ना जाए ब्रेक! इस बीमारी से पीड़ित हैं मिस यूनिवर्स

Mar 30 2022, 08:25 PM IST

मुंबई. 21 साल के लंबे इंतजार के बाद हरनाज संधू ने भारत को मिस यूनिवर्स (Miss universe2021) का खिताब दिलाकर देश का मान बढ़ाया था।  80 देशों के प्रतियोगियों को मात देते हुए उन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था। लेकिन महज 3 महीने बाद ही हरनाज को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। लैक्मे फैशन वीक 2022 में जब वो रैंप पर उतरी तो उनका ट्रासफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके बढ़े हुए वजन की हर तरफ चर्चा होने लगी। यहां तक की भारत का मान बढ़ाने वाली हरनाज को बॉडी शेमिंग से गुजरना पड़ा। आखिर परफेक्ट फिगर की मल्लिका का अचानक इतना वजन कैसे बढ़ गया आइए नीचे जानते हैं...

शॉर्ट ड्रेस में बालों को संभालती दिखीं कृति सेनन, तो जैकलीन फर्नांडिस ने बोल्ड ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का

Mar 30 2022, 07:07 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स लाइमलाइट में बने रहने के लिए फिटनेस पर खूब ध्यान देती हैं। तभी तो जब वो परफेक्ट फिगर के साथ स्पॉट की जाती हैं तो लोगों की निगाहें उनपर थम जाती है। वो अपनी खूबसूरत आउटफिट में पोज देती नजर आती हैं। बुधवार को एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के अलग-अलग जगहों पर सेलेब्स को खूबसूरत अंदाज में पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। जिसमें कृति सेनन समेत कई सेलेब्स अलग-अलग लुक में नजर आएं। आइए नीचे देखते हैं कौन से सेलेब्स को किस अंदाज में कैमरे में कैद किया गया...

प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान समेत बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं बन सकते कभी दोस्त

Mar 30 2022, 12:48 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच पक्की दोस्ती या फिर स्थायी दुश्मनी ज्यादा देखने को नहीं मिलती है। सेलेब्स के बीच अगर अच्छी दोस्ती नहीं होती तो पक्की दुश्मनी भी नहीं होती है। लेकिन कुछ अपवाद जरूर हैं। कुछ सितारों के रिश्ते इतने तनावपूर्ण हैं कि उनके साथ काम करने की संभावना कम ही लगती है। सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी तक कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी किसी ना किसी से तनावपूर्ण रिश्ते हैं और माना जाता है कि उनके बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती है। आइए नीचे देखते हैं किस-किस सेलेब्स के बीच की दूरियां कभी नहीं मिटने वाली है....

KGF ही नहीं गोल्ड माइंस पर बनी ये मूवी भी मचा दी थी धूम, खदान की खूनी जंग देख दहल गए थे लोग

Mar 30 2022, 11:48 AM IST

मुंबई. तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर चुकी फिल्म केजीएफ (KGF) का अगला सिक्वल भी सनसनी मचाने के लिए तैयार है। केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) अगले महीने 14 तारीख को रिलीज होने वाली है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश और संजय दत्त की दमदार एक्टिंग से सजी इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका ट्रेलर जबर्दस्त धूम मचा रहा है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां केजीएफ फिल्म का द एंड हुआ था। यानी सोने की खदान पर वर्चस्व की खूनी जंग से। फिल्म का ट्रेलर तो जबर्दस्त है पर दिलचस्पी का केंद्र इसका क्लाइमैक्स होगा। दर्शक भी यही जानना चाहते हैं कि आखिर स्वर्ण खदान के काले कारोबार में इस बार किसका पलड़ा भारी होगा। नायक और खलनायक की लड़ाई में इस बार किसकी होगी जीत।