• All
  • 1582 NEWS
  • 152 PHOTOS
1734 Stories by Manoj Kumar

FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल और ब्राजील की जीत, संघर्ष के बाद हारी घाना की टीम

Nov 24 2022, 03:34 PM IST

FIFA Worl Cup 2022 Updates. फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन चार बड़े मुकाबले खेले गए। भारतीय समयानुसार 3.30 बजे पहला मैच स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून के बीच हुआ जिसमें स्विट्जरलैंड की टीम 1-0 से विजेता बनी। दूसरा मैच उरूग्वे बनाम दक्षिण कोरिया के बीच शाम 6.30 मैच से शुरू हुआ और दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाईं। तीसरा मुकाबला पुर्तगाल बनाम घाना के बीच रात 9.30 बजे से खेला गया और पुर्तगाल की टीम ने घाना को 3-2 से हरा दिया। चौथा मुकाबला ब्राजील बनाम सर्बिया के बीच रात 12.30 बजे खेला गया जिसमें ब्राजील की टीम ने सर्बिया को 2-0 से हरा दिया है।