• All
  • 1582 NEWS
  • 152 PHOTOS
1734 Stories by Manoj Kumar

मैच के 8 धांसू रिकॉर्ड: विनिंग मोमेंट्स की 9 PHOTOS- 10 श्रीलंकाई मिलकर भी सूर्या से 20 रन ही ज्यादा बना सके

India V/S Sri Lanka. भारत बनाम श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत ने 91 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर लगातार 6ठीं बार सीरीज जीती है। यदि हम टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट को मिला दें तो भारत की यह 25वीं सीरीज विन है और पिछले 40 साल से भारत ऐसा ही करता आ रहा है। यानी भारत अपने पड़ोसी देश पर करीब 40 साल से बढ़त बनाए हुए है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज तो जीत ही ली है और अब उनकी नजर वनडे सीरीज पर होगी। भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 10 जनवरी से होने वाली। देखें यह 8 फोटोज...
 

सिराज पर क्यों भड़के उमरान मलिक? बीच मैदान में हार्दिक-विराट के बीच आंखों की तकरार, कैसे रोहित बन गए जेंटलमैन

Special Moments Of Ind V/S Sl ODI. भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच भारत ने बड़े अंतर 67 रनों से जीत लिया है। टीम इंडिया की इस जीत में पूर्व कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी तो रही ही साथ में रोहित शर्मा के 83 रन और शुभमन गिल के 70 रनों का बड़ा योगदान रहा। इसके बाद भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरूआत में ही दो विकेट चटकाकर भारत को फ्रंट फुट पर कर दिया। इसके बाद उमरान मलिक ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट झटककर मैच भारत की झोली में डाल दिया। भारतीय गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने 373 रनों को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना सकी। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0  से बढ़त बना ली है। अगला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन में 12 जवनरी को खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका मैच के दौरान 5 स्पेशल मोमेंट्स क्या रहे...
 

SA20 2023: ये 5 क्रांतिकारी बदलाव बढ़ा देंगे टी20 क्रिकेट का रोमांच, जानें कैप्टन को क्या मिली नई पॉवर?

SA20 2023 New Rules. साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाले SA20 2023 लीग में एक नया नियम लागू होने जा रहा है जिससे जेंटलमैन गेम कहा जाने वाला क्रिकेट और भी रोमांचक हो जाएगा। क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब टॉस होने के बाद भी कप्तान को पॉवर होगी कि वह अपनी टीम का सेलेक्शन कर सके। यानि टॉस के बाद बैटिंग या बॉलिंग की रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करने का अधिकार कप्तान के पास होगा। क्रिकेट में यह एक तरह का क्रांतिकारी बदलाव है। एक नहीं कुल 5 बदलाव के बाद इसका रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच सकता है...


 

Hockey World Cup 2023: न्यूजीलैंड से सामने चिली की चुनौती, जर्मनी-जापान सहित कुल 4 मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2023 Updates. 14 जनवरी शनिवार को हॉकी विश्व कप 2023 में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम चिली के बीच दोपहर 1 बजे होगा। दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम मलेशिया के बीच दोपहर 3 बजे शेड्यूल है। तीसरे मैच में शाम 5 बजे बेल्जियम और कोरिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं दिन का चौथा और अंतिम मैच जर्मनी बनाम जापान के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा। हॉकी फैंस के लिए शनिवार को होने वाले यह मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि दुनिया की ताकतवर टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती दिखेंगी।
 

Hockey World Cup2023: FIH ने लगाई मुहर- 'दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है बिरसा मुंडा स्टेडियम'

Birsa Munda Hockey Stadium. ओडिशा सरकार के उस दावे की पुष्टि इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ने भी कर दिया है, जिसमे कहा गया था कि बिरसा मुंडा स्टेडियम हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम है। एफआईएच ने कहा है कि बिल्कुल नया बनाया गया बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है जिसकी क्षमता करीब 21 हजार दर्शकों के बैठने की है। यह स्टेडियम  भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बनाया गया है। इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि बैठने की क्षमता के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।