अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच पूरी दुनिया में राम भक्ति के अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में जर्मन सिंगर का भक्ति गीत सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान असम पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी शासित असम सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सबसे भ्रष्ट बताया है। राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
दिल्ली के पीतमपुरा एरिया में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई, जिसमें अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। 1 गंभीर तौर पर झुलसे व्यक्ति को हॉस्पिटल भेजा गया है।
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक आतंकी ने ऑडियो मैसेज भेजकर यह धमकी दी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथी बार भी प्रवर्तन निदेशालय के समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। उन्हें 18 जनवरी को ई़डी दफ्तर पहुंचना था लेकिन वे शामिल नहीं हुए।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य में मंत्री उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले सनातम धर्म के खिलाफ जहर उगलने वाले स्टालिन ने अब राम मंदिर निर्माण पर कमेंट किया है।
पाकिस्तान ने ईरान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें 7 लोगों के मारे जाने की सूचना है। यह हमला ईरान के हमले के बदले में किया गया, जिसमें पाकिस्तान में 2 मौतें हुई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट (ShriRam Janmbhoomi Postage Stamp) जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने भगवान राम पर दुनियाभर में जारी डाक टिकटों पर आधारित किताब का भी विमोचन किया है।
गुजरात के बिलकिस बानो केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 11 अभियुक्तों की सजा माफी रद्द कर दी और जेल भेजने के निर्देश दिए। इनमें से एक आरोपी ने सरेंडर करने के लिए 4 सप्ताह का और समय मांगा है।
केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की तरफ से अयोध्या राम मंदिर को ओनाविलू गिफ्ट किया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।