कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यहां तक कि उन्होंने जोर देकर कहा कि 'भारत-भाईचारे, एकता और सम्मान' के लिए खड़ा है और इसीलिए उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' सफल रही है।