Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 497 NEWS
  • 166 PHOTOS
663 Stories by Ganesh Mishra

चाहते हुए भी इकलौते बेटे को मौत के मुंह में जाने से नहीं बचा पाए थे कबीर बेदी, अब तक नहीं उबर पाए उस सदमे से

Apr 13 2021, 05:56 PM IST

मुंबई। कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की मौजूदगी में अपनी बायोग्राफी स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर लॉन्च की। इस बायोग्राफी में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड काफी बातों का खुलासा किया है। इस बुक को उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लिखा था। इसी बीच, एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने अपने बेटे सिद्धार्थ की मौत को लेकर भी काफी कुछ कहा है। कबीर बेदी के मुताबिक, वो जानते थे कि उनका बेटा सुसाइड करने वाला है लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वो उसे बचा नहीं पाए। इस बात का गम उन्हें आज भी सताता है। बता दें कि सिद्धार्थ 25 साल की उम्र में सीजोफ्रेनिया का शिकार हो गए थे। 

बेटे को गोद में लेकर 'मन्नत' की छत पर पहुंचे शाहरुख, लोगों ने पूछा-ये बड़ा क्यों नहीं हो रहा

Nov 02 2019, 09:11 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान शनिवार को 54 साल के हो गए। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख के फैन्स उन्हें बर्थडे विश करने के लिए शुक्रवार रात से ही 'मन्नत' के बाहर जमा हो गए थे। शनिवार शाम को शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ बंगले की छत पर पहुंचे और हाथ हिलाकर सभी फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया, जिसे देख वहां मौजूद लोग सीटियां बजाने लगे। इस दौरान शाहरुख और उनके बेटे अबराम की फोटो सोशल मीडिया पर देख लोग कुछ सवाल भी पूछ रहे हैं। शाहरुख की गोद में अबराम को देख वर्षा नाम की एक यूजर ने कहा- ये बड़ा ही नहीं हो रहा है। वहीं, मोनू नाम के एक यूजर ने लिखा- ये तो छोटा टाइगर श्रॉफ लग रहा है। 

अलका याग्निक की मां की प्रेयर मीट में पत्नी के साथ पहुंचे हिमेश, नहीं दिखा कोई बड़ा स्टार

Nov 01 2019, 08:06 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक की मां शुभा याग्निक का हाल ही में निधन हो गया। उनकी प्रेयर मीट गुरुवार को मुंबई में रखी गई। इस मौके पर सिंगर हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया पहुंचीं। इनके अलावा एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, गीतकार समीर, सिंगर पंकज उधास भी नजर आए। हालांकि बॉलीवुड से कोई बड़ा स्टार्स प्रेयर मीट में नहीं पहुंचा। बता दें कि अलका ने 1972 में सिर्फ 6 साल की उम्र से ही आकाशवाणी कोलकाता के लिए गाना शुरू कर दिया था। बेटी का टैलेंट देखकर अलका की मां उन्हें 10 साल की उम्र में मुंबई ले आईं और फिर अलका याग्निक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

शादी के 8 साल बाद प्रेग्नेंट है 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Nov 01 2019, 06:00 PM IST

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा प्रेग्नेंट हैं। प्रिया इस वक्त प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि प्रिया अपनी प्रेग्नेंसी के फाइनल ट्राइमेस्टर में हैं। प्रिया ने कुछ दिन पहले मेटरनिटी फोटोशूट कराया था, जिसमें वो पति मालव राजदा के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रिया आहूजा राजदा के पति मालव राजदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के चीफ डायरेक्टर हैं। प्रिया ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।