Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 497 NEWS
  • 166 PHOTOS
663 Stories by Ganesh Mishra

Year Ender 2022: PM मोदी के वो 10 बड़े बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना, बल्कि सराहा भी

Dec 16 2022, 12:24 PM IST

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ये साल दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराने के लिए भी जाना जाएगा। 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों की यात्राएं कीं। मोदी ने नेपाल के अलावा यूरोपीय देशों के दौरे किए। इसके साथ ही सितंबर, 2022 में वे शंघाई सहयोग परिषद (SCO)की बैठक में शामिल होने उज्बेकिस्तान गए। मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। इन सभी यात्राओं के दौरान पीएम मोदी की बातों को पूरी दुनिया ने न सिर्फ ध्यान से सुना बल्कि सराहा भी। आइए जानते हैं 2022 में मोदी के वो 10 बयान, जिन्हें पूरी दुनिया ने सराहा।  

ये हैं भारत के 10 सबसे खतरनाक हथियार, चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हरदम तैयार

Dec 15 2022, 08:35 PM IST

Agni 5 Missile Testing: भारत ने हाल ही में अपने सबसे बड़े अस्त्र का परीक्षण किया। यह अस्त्र 'अग्नि-5' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 5 हजार किलोमीटर है। एटमी ताकत वाली इस मिसाइल की जद में चीन, पाकिस्तान के अलावा रूस, यूक्रेन, इंडोनेशिया और मैडागास्कर भी हैं। बता दें कि इस इस मिसाइल को डीआरडीओ (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है। 17.5 मीटर लंबी और 2 मीटर व्यास वाली इस मिसाइल की स्पीड आवाज से 24 गुना ज्यादा है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत ने अपनी रक्षा और सैन्य ताकत को काफी मजबूत किया है। आज के समय में भारत के पास एक से बढ़कर एक आधुनिक हथियार हैं, जो पलभर में दुश्मन को नाको चने चबवा सकते हैं। आइए जानते हैं भारतीय सेना के 10 सबसे खतरनाक हथियारों के बारे में।