विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमेरिका में राहुल के द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि वह (राहुल गांधी) जब भी बाहर जाते हैं तो भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करते हैं।
जांजगीर-चांपा में एक चौंकाने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर से हुआ था। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि स्कूटी छात्रा चला रही थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों टूव्हीलर बुरी तरह डैमेज हो गए।
लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या के बाद घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल बच्ची का हालचाल जाना। इस दौरान डॉक्टरों से भी सीएम ने बात की।
जम्मू कश्मीर में सूफीवाद को फिर से जीवंत बनाने के लिए सरकार काम कर रही है और सूफी संतों की मजारों को फिर से विकसित किया जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान के आतंकवादियों ने कश्मीर में सूफीवाद खत्म करने की नाकाम कोशिश की थी।
नई मैट्रिक नीति की घोषणा आरबीआई की ओर से की गई है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव न होने से रेपो रेट 6.5 फीसदी ही रहेगा।
वाराणसी में विदेशी महिला के द्वारा सड़क पर जमकर हंगामा किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मंडुवाडीह में हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को साथ ले गई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शॉकिंग वारदात सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू लड़की का पहले तो रेप किया, इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी।
मुंबई की आकाशगंगा बिल्डिंग में लिव इन पार्टनर मनोज के साथ रहने वाली सरस्वती की हत्या कर दी। मनोज ने ही इस घटना को अंजाम दिया और उसके बाद शव को छिपाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
World Brain Tumor Day 2023 को 8 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए तो इस बीमारी का इलाज संभव है।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 12 वर्षीय लड़के को 13 साल के साथी खिलाड़ी ने बैट से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक यह घटना 3 जून को हुई थी, हालांकि इसका खुलासा 8 जून को किया गया।