रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना की 108 महिला अधिकारियों को कर्नल बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया जारी रही है।
कोरबा के दर्जन भर गांव प्रदूषण से आजिज आ चुके हैं। थोड़ी सी तेज चलती हवा भी राख की आंधी सी महसूस होती है। आलम यह है कि ग्रामीण घरों में खाना भी नहीं बना पा रहे हैं। त्वचा पर लगातार खुजली होती रहती है।
महज 300 रुपये के लिए हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या उस समय की गयी, जब वह गोंडा जिले से जालंधर पहुंचने के बाद अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्तें में दो नशेड़ियों ने युवक का रास्ता रोक लिया और नशे की मांग करने लगे।
राजधानी के सदर इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है। एक 26 साल की महिला ने अपने पति पर समलैंगिकता और जानवरों के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके पति के कई पुरुषों से संबंध है।
राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इंनवेस्टर्स समिट में केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि देश इतने बड़े सूबे के विकास के बिना आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने धरातल पर पांच अहम शर्तों को उतारा है।
यूपी के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भाकियू की महापंचायत चल रही है। इस दौरान राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे पीएसी बुला लो या मिलिट्री बुलाओ, लेकिन मीटर नहीं लगेगा।
राजधानी में एक निजी कॉलेज की छात्राएं असलहों से लैस पुलिस बल के साए में पढाई कर रही है। इसकी वजह मनचलों का खौफ है। बीते दिनों कॉलेज की बस में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन गुरुवार को वाराणसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखी। बता दें कि वह तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची हैं।
जिले के खुखराना गांव में लड़कों के लिए रिश्ते आना मुश्किल हो गए हैं। इस गांव में लोग अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहते हैं। बीते आठ-नौ वर्षों से यहां शादियां भी बहुत कम हो रही हैं।
ऑनलाइन लोन ऐप्स पर यूजर की प्राइवेसी के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा में कहा कि यूजर्स को नुकसान होने पर ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया जा रहा है।