मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत की मुलाकात मामले में 8 जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महंगे गिफ्ट के बदले निखत और अब्बास की मुलाकात कराई जाती थीं।
यूपी के कानपुर में एक फ्लैट में प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद किया गया। इस मामले पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच में काफी समय से प्रेम संबंध थे और युवती की शादी 10 दिन बाद ही होनी थी।
रामचरितमानस विवाद के बीच सपा के मौर्य के खिलाफ उनकी ही पार्टी के दो नेता ने मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद गुरुवार को सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इन दोनों नेताओं को पार्टी से निष्काषित किए जाने की जानकारी दी गई।
झारखंड के रामगढ़ शहर से खौफनाक खबर सामने आई। बीती रात उपचुनाव का प्रचार कर रहे आजसू पार्टी के एक कद्दावर नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चुनावी रंजिश के साथ नक्सली हमले के चलते मर्डर की आशंका जताई है।
भगवान शिव की नगरी काशी में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव तर्ज पर मनाई जाएगी। बता दें कि इस बार महाशिवरात्री के मौके पर यूपी सरकार शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम करने में जुटी है।
यूपी के गोरखपुर में गुरुवार को एक हाथी ने यज्ञ पंडाल और उसके बाद गांव में खूब उत्पात मचाया। इस दौरान एक बच्चा और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच भड़की हिंसा के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरएएस और हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पलामू में हिंसा के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जल सुरक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जल रहेगा तभी आने वाला कल भी रहेगा। इसके लिए हमें मिलकर आज से ही प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण अब देश में एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है।
यूपी के बांदा में बारात के दौरान मारपीट का मामला सामने आया। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
यूपी के आगरा में चादरपोशी और कव्वाली पर रोक लगाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी है। इस बीच मौके पर पुलिस फोर्स की भी तैनाती कर दी गई है। बताया गया कि बिना अनुमति के कार्यक्रम हो रहा है।