यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशना साधा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ढोंग किया जा रहा है।
यूपी के सहारनपुर में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने चाकू से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। वहीं थोड़ी देर बाद छत पर पहुंची पत्नी खून से लथपथ पति को देखकर बेहोश हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 (APJ Abdul Kalam Satellite Launch Vehicle Mission 2023) के हिस्से के रूप में रविवार को एक रॉकेट लॉन्च किया गया।
यूपी के आगरा में शादी की तैयारियों के बीच अचानक ही मातम का माहौल देखा गया। यहां घर में लगी आग में जलकर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं घायल एक युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
अरुणाचल प्रदेश में रविवार दोपहर को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र भूटान सीमा के पास पश्चिम कामेंग में 10km की गहराई में था। इसके झटके असम और भूटान तक महसूस किए गए।
सियासी गलियारों में परदे के पीछे बहुत कुछ घटता है- ओपिनियन, साजिश, सत्ता का खेल और राजनीतिक क्षेत्र में आंतरिक तकरार। पेश है 'फ्रॉम द इंडिया गेट' का 14वां एपिसोड, जो आपके लिए लाया है पॉलिटिक्स की दुनिया के कुछ ऐसे ही चटपटे और मजेदार किस्से।
यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां सड़क हादसे में दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दुल्हन बनी रीमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यूपी के झांसी में एक महिला ने अपने ही पति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्याकर दी। महिला ने बताया कि उसका पति बेटी के साथ रेप करना चाहता था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ था।
मुंबई के डिंडोशी की एक सत्र अदालत ने 32 साल के व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट के प्रावधान के तहत एक लड़की को बार-बार 'आजा आजा' कहने पर यौन उत्पीड़न के केस में दोषी ठहराया है। लड़की को आरोपी की बात पर आपत्ति थी इसके बाद भी वह उसे 'आजा आजा' कहता था।
यूपी के बदायूं में गंगा स्नान के लिए गए 5 एमबीबीएस छात्र नदी में डूब गए। इसमें से 2 को बचाया जा सका। हालांकि 3 छात्रों का अभी तक कोई भी पता नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है।