उमेश पाल हत्याकांड मामले के बाद माफिया अतीक के करीबियों पर पीडीए और प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है। इस हत्याकांड में हमलावरों की मदद करने वाले 3 लोगों पर अब तक बुलडोजर कार्रवाई की जा चुकी है।
कैंब्रिज में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर BJP नेता हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राहुल को ऐसा नेता बताया है जिसे देश की समस्याओं की जानकारी नहीं है। वहीं, संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने लोगों के फोन भी टेप कराती थी।
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के पीछे माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस का अतीक और उसके परिवार के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। बता दें कि अतीक और उसके परिवार पर करीब 160 केस दर्ज हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत जताई है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू धर्म में वैदिक काल से गाय को ईश्वर का प्रतिनिधि माना है। वहीं देश में भी लगातार इसकी मांग की जा रही है।
यूपी के बरेली में 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कक्षा 9 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसकी फीस नहीं जमा हो पाई थी। इसलिए स्कूल में छात्रा को पेपर नहीं देने दिया गया।
प्रयागराज में उमेश हत्याकांड के बाद पुलिस और अतीक के परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद अशरफ की पत्नी और बेटी के गायब होने की बात सामने आई है। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लिया था।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। दोनों के बीच साइंस और इनोवेशन की मदद से भारत और दुनिया में असमानता कम करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली। रूसी लड़ाकू विमान मिग-21 लंबे समय तक भारतीय वायु सेना का मुख्य हथियार रहा है। वायुसेना ने इसके अनेक संस्करण का इस्तेमाल किया। IAF इतिहासकार अंचित गुप्ता ने IAF में शामिल मिग -21 के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी दी है।
वाराणसी में रंगभरी एकादशी के मौके पर औघड़ संतो ने विशाल और अनूठी शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शिवभक्त एक-दूसरे पर अबीर और गुलाल डालते नजर आए। 4 मार्च को मणिकर्णिका घाट पर चिता की भस्म से होली खेली जाएगी।
बनारस की ठंडाई काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर आपको ठंडाई की कई फेमस दुकानें मिलेंगी। जहां पर कई प्रकार की ठंडाई मिलती है। इसको खास तरीके से बनाकर तैयार किया जाता है। यहां पर ठंडाई की कुछ दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं।