मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। इस मामले की जांच के लिए समिति बनाए जाने के बावजूद वकीलों में आक्रोश है।
नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील 61 वर्षीय रेनू सिन्हा मर्डर केस अभी भी मिस्ट्री बना हुआ है। हालांकि इस मर्डर के पीछे एक कोठी को लेकर कपल के बीच झगड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने रेनू के पति नितिन सिन्हा को हत्या के 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
बांग्लादेशी प्रेमिका सोनिया अख्तर और सौरभ तिवारी की प्रेम कहानी को लेकर वकील एपी सिंह ने दावा किया है G 20 समिट में शामिल होने भारत आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोनिया का लेटर PM मोदी को सौंपा है।
यूपी बागपत में एलएलबी की छात्रा से रेप करने कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाद में छात्रा के परिजन ने आरोपी को उठाकर अपने गांव ले गए और फिर बुरी तरह पीटा। आरोपी मुस्लिम सम्प्रदाय से होने से क्षेत्र में तनाव है।
लोगों को 'ट्रैफिक रूल्स का पाठ' पढ़ाने विभिन्न राज्यों की पुलिस सख्ती के संग मनोरंजन तरीके से प्रयोग करने लगी है। दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस ने लेटेस्ट रोड सेफ्टी एडवायजरी में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को जरिया बनाया है।
कुंडा विधायक राजा भैया के फैमिली ड्रामे में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह कोर्ट के अलावा अब सोशल मीडिया पर भी पति राजा भैया के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। वे एक के बाद एक tweet करके राजा भैया की टेंशन बढ़ा रही हैं।
जी20 की बैठक के पहले दिन शनिवार को भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान किया गया। इस आर्थिक गलियारे का उद्देश्य एशिया, यूरोप और अफ्रीका को कनेक्ट करने का है। इसके माध्यम से व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क स्थापित करने का है।
सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर घेरे में हैं। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में फर्जी पोस्ट की है। एक सप्ताह में दूसरी बार वह झूठे साबित हुए। इस बार उन्होंने एक नेशनल चैनल के ओपिनियन पोल को पोस्ट किया।
वाराणसी में लेप्टोस्पायरोसिस(Leptospirosis) की दस्तक ने हेल्थ डिपार्टमेंट को अलर्ट किया है। यह बीमारी चूहों से फैलती है और बच्चों को शिकार बनाती है। वाराणसी में इसको अब तक 10 से अधिक केस आ चुके हैं। इसे कोरोना से भी खतरनाक बीमारी माना गया है।