CM Yogi 51 Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ का 5 जून को 51वां बर्थडे है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई मिथक तोड़े। बुलडोजर बाबा भी कहे गए। अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार सख्त रवैया अपनाती है।
योगी सरकार की 17 शहरों में 'दीदी कैफे' शुरु करने की योजना है। वाराणसी में पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन कैफे को चलाएंगी। नगर विकास विभाग के आला अफसरों की बैठक में इसका खाका खींचा गया है।
सामान्यत: सांप देखते ही लोग भागने लगते हैं। पर फर्रूखाबाद में एक तीन साल के बच्चे ने खेल-खेल में सांप को चबा-चबा कर मार दिया। कचूमर बनाकर छोड़ा। बच्चे सांप को चबा रहा था। पर उस समय परिजनों की नजर मासूम पर नहीं पड़ी।
यूपी के कानपुर जिले में भगवाना जगन्नाथ का एक ऐसा मंदिर है। जिसके गर्भगृह में टपकती बूंदे आने वाले मानसून के संकेत देती है। यह सुनकर आपको भले ही भरोसा न हो रहा हो। पर स्थानीय लोगों की यही मान्यता है।
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार की शाम को गिर गया। भरभराकर गिरे इस पुल (Bridge Collapses in Bhagalpur) के तीन पिलर गंगा नदी में समां गए। पुल किन कारणों से गिरा इस बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
ग्वालियर के भितरवार में एसडीएम के द्वारा युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। यह केस सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर दर्ज किया गया।
ललितपुर में पशु चिकित्साधिकारी का खुलेआम घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद मामले में ठोस एक्शन लिया जाएगा।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई। इस घटना में 100 से अधिक झुग्गियों के खाक होने की बात कही जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मध्य प्रदेश के भिंड शहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोविड वैक्सीनेशन के नकली सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर ने इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी है। कलेक्टर का कहना है कि टेक्निकल लूपहोल्स का आरोपियों ने उठाया फायदा।
जबलपुर की नर्मदा नदी में तैरते हुए पत्थर का वीडियो इन दिनों खासा चर्चाओं में है। इस वीडियो में महिला के द्वारा पत्थर के रामेश्वरम का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वैज्ञानिक इसे चमत्कार नहीं मान रहे हैं।