• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

Defence Expo 2020: इस तरह पूरी दुनिया को ताकत दिखाएगा भारत, देखिए 10 तस्वीरें

Feb 05 2020, 07:59 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी डिफेंस एक्सपो 2020 का आज उद्घाटन किए। इस दौरान पीएम ने टैंक, तोप, हेलीकॉप्टर, कमांडो की क्षमता देखी। तालमेल, दक्षता और डिफेंस देखा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि हथियारों की मंडी में भारत दुनिया को मेक इन इंडिया की ताकत किस तरह से दिखाएगा। बता दें कि हम विभिन्न स्त्रोतों तस्वीरें एकत्र कर उनके बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता दें कि अब भारत जैसा देश लंबे समय तक आयातित रक्षा उपकरणों और हथियारों पर निर्भर नहीं रह सकता। रक्षा उपकरणों के कारोबारियों के इस समागम में 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित होंगे। इस चार दिवसीय आयोजन में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे।

गजब लव स्टोरीः फ्रांस के लड़के को हुआ इंडिया की लड़की से प्यार, हिंदू रीति रिवाज से शादी कराने बैठा ट्रांसलेटर

Feb 05 2020, 03:45 PM IST

रायबरेली ( Uttar Pradesh)। फ्रांस के लड़के को इंडिया की लड़की से प्यार हो गया। बात बढ़ी तो उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया, लेकिन लड़की ने शादी अपने घर (रायबरेली) से ही करने की शर्त रख दी। वहीं, इंडियन लड़की नीति बेदी की प्यार में दीवाना फ्रांस का लड़का सिल्वा मार्टिन तय डेट पर बारातियों समेत दूल्हा बनकर दूल्हन के घर आ गया। दोनों ने मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ ब्याह रचाया, लेकिन भाषा को लेकर दिक्कत हुई। इसके कारण ट्रांसलेटर की मदद से एक-एक बातें समझाई और शादी संपन्न कराई। आइए हम बताते हैं इनकी रोमांचक पूरी लव स्टोरी।