• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

ऐसे मन रही ब्रज में होली, न कोरोना की चिंता न भीगने का डर, देखिए होली का शोर

Mar 10 2020, 09:36 AM IST

मथुरा (Uttar Pradesh) आज होली है। हर ओर होली का शोर है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की प्रसिद्ध होली को देखने के लिए इस बार भी देशभर से आए श्रद्धालु रंगों में सराबोर होकर आनंदित हो रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे कि रंगों के बीच जमीन पर बैठकर सराबोर हो रहे हैं, उन्हें न भीगने की चिंता और न ही करोना का भय। भीड़ के बीच बढ़चढ़कर होली के आनंद में डूबने को बेताब श्रद्धालुओं का जोश दिनभर हिलोरें मारता नजर आ रहा है। हर ओर रंगों की बौछार और उड़ते गुलाल से आसमान भी लाल रंग का नजर आ रहा है। हर कोई रंगों में सराबोर होकर मदमस्त नजर आ रहा है।