Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

बर्फबारी के चलते जल्द करवट बदलेगा देश का मौसम, बस कुछ दिन और इंतजार, फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, देखें कुछ PICS

Nov 10 2022, 10:56 AM IST

नई दिल्ली. देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर और हिमालयीन पहाड़ी क्षेत्रों जैसे-उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से बाकी राज्यों में भी सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। हालांकि मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ तक सर्दी पहुंचने में भी 2-3 दिन और लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मध्य प्रदेश के पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून एक्टिव है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से 12 नवंबर तक रात में तापमान में बढ़ा रहेगा। इसके बाद सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार,  गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात संभव है। देखिए कुछ तस्वीरें...