Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

पधारो म्हारे देश: राजस्थान में अपना स्वागत देख मंत्रमुग्ध हुए G20 शेरपा मीटिंग में पहुंचे विदेशी मेहमान

Dec 05 2022, 07:05 AM IST

जयपुर. भारत ने 1 दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। अगला G20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा। इसी सिलसिले में उदयपुर में रविवार शाम G20 प्रतिनिधियों की पहली शेरपा मीटिंग हुई। हालांकि आफिसियल मीटिंग 5 से 7 दिसंबर तक चलेगी। इसमें शामिल होने G20 देशों के प्रतिनिधि उदयपुर पहुंचे। यहां उनका जिस राजस्थानी अंदाज में स्वागत हुआ, उसे देखकर वे मुग्ध हो गए। शेरपा मीटिंग उदयपुर के ताज सभागार में होगी। इसमें 40 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि  जी20 के लिए 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा को प्रदर्शित करने की एक 'प्रतीकात्मक' शुरुआत है। डेलिगेट्स भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यक्तियों-कलाकार, संगीतकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, चित्रकारों आदि से रूबरू होंगे।