Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in

    Amitabh Budholiya
    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      Emotional Pics: रहने को छत नहीं-खाने को रोटी नहीं, 3.5Cr. अफगानियों को नहीं पता कि वे जीएंगे या मरेंगे

      Oct 25 2021, 09:23 AM IST

      काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान(Taliban) की सरकार बनने के बाद लोगों की जिंदगी नरक से बदतर हो गई है। उनके पास न रहने को घर है और न रोटी। करीब 3.5 करोड़ लोगों को यह पता नहीं होता कि उनकी आगे की जिंदगी कैसे कटेगी? एक वक्त का भी खाना नसीब होगा कि नहीं। ठंड में अफगानिस्तान के हालात और खराब होने की आशंका है। घर और कपड़े नहीं होने से लोगों बीमार होने लगे हैं। इस समय सिर्फ पाकिस्तान के स्वयंसेवी संगठन(NGOs) अफगानियों की मदद कर रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया गया है कि जल्द अकेले काबुल में ही 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, देश को भुखमरी से बचाने फूड फॉर वर्क स्कीम लॉन्च की है।

      Asianet Image

      12 साल में यूं बर्बाद होता गया Syria; अलकायदा के लीडर को US ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया, सामने आईं Pics

      Oct 23 2021, 10:50 AM IST

      नई दिल्ली. पश्चिमी एशिया (Western Asia) में अरब गणराज्य(Arab Republic) का देश सीरिया(Syria) गृह युद्ध के चलते सत्यानाश हो गया है। यहां न सिर्फ लाखों लोग मारे जा चुके हैं, घरबार बर्बाद हुए हैं, बल्कि एक पुरानी सभ्यता भी मटियामेट हो चुकी है। आतंकवादी संगठन अलकायदा(al Qaeda) ने सीरिया को अपना अड्डा बना रखा है। यहीं से वो दुनियाभर में आतंकी हमलों की साजिश रचता है। अमेरिका लगातार उसके ठिकानों पर हमला करता आ रहा है। अमेरिका ने एक महीने के अंदर दूसरी बार सीरिया(Syria) में एयर स्ट्राइक की है। 22 अक्टूबर को अमेरिका ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी सेना (US military) ने सीरिया(Syria) में एक ड्रोन स्ट्राइक(drone strike) के जरिये अलकायदा(al Qaeda) के कुख्यात लीडर अब्दुल हामिद अल-मातर को मार गिराया है। twitter पर इस हमले के बाद की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं।

      Asianet Image

      Bangladesh हिंसा: इस एक सेल्फी के जरिये इकबाल तक पहुंची पुलिस, उसे पकड़वाने जासूस बन गए 3 दोस्त

      Oct 23 2021, 09:31 AM IST

      ढाका. दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखकर बांग्लादेश में साम्प्रदायिक हिंसा(communal violence) फैलाने वाले मुख्य आरोपी 35 वर्षीय इकबाल हुसैन को पकड़ने के पीछे एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। हिंसा भड़काने के बाद आरोपी समुद्र बीच पर एंजॉय कर रहा था। इसी दौरान वो वहां मौजूद कुछ अंजान लड़कों के ग्रुप में शामिल होकर मौज-मस्ती करने लगा। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि ये लड़के उसे पकड़वाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर प्लानिंग कर रहे हैं। ये सभी लड़के आपस में दोस्त हैं। बता दें कि बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में इस्कॉन संस्था ने 23 अक्टूबर को 150 देशों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। पढ़िए कैसे पकड़ा गया इकबाल...

      Top Stories