Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in

    Amitabh Budholiya
    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      ये है दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल, कमजोर दिल वाले इस पर चढ़ने का साहस ही नहीं कर सकते, देखें तस्वीरें

      May 04 2022, 02:15 PM IST

      वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह है वियतनाम(Vietnam) के एक जंगल में बना दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल। यह 2,073 फीट तक फैला हुआ है। कमजोर दिल वाले तो इस पर चढ़ने से ही डर जाते हैं। इस ब्रिज का नाम बाख लॉन्ग ब्रिज (Bach Long pedestrian bridge) है। इसका अंग्रेजी में अर्थ व्हाइट ड्रैगन (White Dragon bridge) होता है। यह ब्रिज पिछले शुक्रवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस ब्रिज पर टहलना एक रोमांचकारी अनुभव है। यह ब्रिज उत्तर पश्चिम सोन ला प्रांत( Son La province) में है। इस पुल ने चीन के ग्वांगडोन स्थित 526 मीटर लंबा (1,725 ​​फीट) कांच के पुल का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स( Guinness World Records) इसे मान्यता दे देगा। वियतनामी पर्यटन(Vietnamese tourism ) दो साल के कोविड -19 बंद के बाद पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि मार्च के मध्य में देश ने अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए क्वारेंटाइन( quarantine) समाप्त कर दिया है और 13 देशों के नागरिकों के लिए 15 दिनों की वीजा मुक्त यात्रा फिर से शुरू कर दी है। वियतनाम में 12 मई से दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों होने जा रहे हैं। इस रूट या क्षेत्र के देशों के 10,000 से अधिक एथलीटों और खेल कर्मचारी यहां पहुंचेंगे। बाख लांग वियतनाम का तीसरा कांच का पुल है।

      Top Stories