Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

सबके 5-6 बच्चे, किसी के पास कोई काम-धंधा नहीं, ऊपर से सर्दी ने निकाले अफगानियों के प्राण, ठिठुरते हुए मर रहे

Jan 19 2023, 10:09 AM IST

काबुल. अफगानिस्तान में सर्दी ने कहर बरपा दिया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि देश भर में कड़ाके की ठंड के बीच कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राज्य में अत्यधिक ठंड के मौसम के कारण 70,000 से अधिक पशुओं की भी मौत हो गई है। मिनिस्ट्री में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के चीफ मावलवी अब्दुल्ला मोहम्मदी ने बताया कि शुरुआत आंकड़ों के अनुसार  बादगीस, गजनी, निमरूज, घोर, पक्तिका, हेरात, कंधार और फरयाब प्रांतों में बर्फबारी और ठंड के मौसम के कारण 70 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं, बदगीस, सर-ए पोल, जवजान और फरयाब में कम से कम 70,000 पशुधन की मौत हो गई है। 

WFI बना अखाड़ा:रो रहे पहलवान, सुसाइड तक करने की ठानी, सेक्युअल डिमांड के आरोपों ने बिगाड़ा खेल, कैम्प भी कैंसल

Jan 19 2023, 08:41 AM IST

नई दिल्ली. पहलवान विनेश फोगाट द्वारा भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (Wresting Federation of India-WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण(sexually exploiting women wrestlers) का आरोप लगाने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की। यह धरना-प्रदर्शन गुरुवार (19 जनवरी) को भी जारी रहने की बात कही गई है। पहलवानों ने पीएम मोदी से मिलने की मांग की है। धरना देने वाले पहलवानों में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग, रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सरिता मोर, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, जितेंद्र किन्हा और राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता सुमित मलिक शामिल हैं। करीब 30 पहलवान धरना दे रहे हैं। हालांकि मामला सामने आने के बाद खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई से 72 घंटों के भीतर जवाब मांगा है। डब्ल्यूएफआई को भेजे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि यह मामला एथलीटों की भलाई से जुड़ा है, इसलिए मंत्रालय ने इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है। इस बीच नए डेवलपेंट में लखनऊ में 18 जनवरी से शुरू होने वाले महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर को भी रद्द कर दिया है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में आयोजित होने वाला था, जिसमें 41 पहलवान और 13 प्रशिक्षक और सहायक कर्मचारी भाग लेते। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Igbo Tribe Girls: आखिर इनसे मैरिज करने क्यों मरते हैं लोग, बड़ी दिलचस्प हैं इनकी खूबियां

Jan 18 2023, 02:14 PM IST

वर्ल्ड न्यूज. दुनिया में सैकड़ों जनजातियां पाई जाती हैं। इनकी कला-संस्कृति, जीवनशैली, खान-पान और रिलेशनशिप अलग-अलग और अचरज से भरी होती है। ऐसी ही एक जनजाति इग्बो(Igbo tribe) है। यह जनजाति नाइजीरिया की सबसे लोकप्रिय जनजातियों में से एक है। यह अपने मजबूत सांस्कृतिक मूल्यों(strong cultural values) के लिए जानी जाती है। यह नाइजीरिया की सबसे शिक्षित जनजातियों में से एक हैं। इस जनजाति के कई बच्चे टॉप यूनिवर्सिटीज से डिग्री ले चुके हैं। इग्बो एक स्ट्रांग सेंस कम्यूनिटी है। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत और अपने परिवारों के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि इस  जनजाति की लड़कियों से शादी करने दूसरे समाज के युवा भी मरते हैं। यह जनजाति  मुख्य रूप से अबिया, अनम्बरा, एबोनी, एनुगु और इमो राज्यों में मिलती है। डेल्टा और नदी राज्यों में इग्बो की एक बड़ी आबादी भी पाई जाती है। बड़ी जातीय इग्बो आबादी कैमरून, गैबॉन और इक्वेटोरियल गिनी और साथ ही अफ्रीका के बाहर पाई जाती है।  आइए जानते हैं कि इस जनजाति की लड़कियां शादी की पहली पसंद क्यों बनी हैं?