Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

भारी बारिश से उफन रही नदियां, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की चौंकाने वाली कुछ तस्वीरें

Aug 09 2022, 07:41 AM IST

मौसम डेस्क.दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की एक्टिविटी बढ़ने से एक बार फिर देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर नदियां उफन रही हैं। बांधों से पानी छोड़े जाने से बाढ़ आ रही है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड्स की घटनाएं हो रही हैं। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन( Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) सोमवार को पहले की सचेत कर चुके हैं कि राज्य भर में बड़े बांधों के डैम खोले जाने से नदियों में जलस्तर बढ़ेगा, इससे बाढ़ का खतरा है। विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने उन क्षेत्रों से लोगों को निकालने के उपाय किए हैं, जहां जल स्तर बढ़ने की संभावना है। केरल के पूर्वी हिस्से में बारिश के कारण बांधों और जलाशयों में पानी का प्रवाह अभी भी तेज है। इडुक्की जिले के अधिकारियों ने कहा कि इडुक्की जलाशय में जल स्तर 2386.10 फीट है। चूंकि पेरियार में जल स्तर बढ़ सकता है, जो एर्नाकुलम जिले से होकर बहती है, लिहाजा 21 सदस्यीय नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की एक टीम जिले में है।  इस बीच, केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मानसून के दौरान उचित और तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जनहित याचिका (PIL) पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने ने माना कि लगातार बारिश से राज्य में लोगों के जीवन और संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आगे देखिए देश के अलग-अलग हिस्सों की कुछ तस्वीरें...

यह है दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी, कहते हैं कि 2 साल की भूतिया लड़की आंखें खोलकर लोगों को घूरती है

Aug 08 2022, 09:55 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. भला लाशों को कौन सुंदर कहेगा? आपने द ममी(The Mummy) सीरीज की फिल्में देखी होंगी। इसमें ममी देखकर अच्छे-खासे डर जाएंगे। लेकिन यहां ऐसा कहा जा रहा है। इटली में संरक्षित इस बच्चे की ममी को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी कहा जा रहा है। इटली के सबसे बड़े भूमध्यसागरीय द्वीप सिसिली(largest Mediterranean island Sicily, Italy) में 2 वर्षीय रोसालिया लोम्बार्डो के ममीकृत शरीर को दुनिया का सबसे सुंदर संरक्षित व्यक्ति(most beautiful preserved person in the world) कहा जाता है। इसकी मौत लगभग 100 साल पहले हुई थी। अजीब और अलौकिक सिद्धांतों( weird and supernatural theories) के लिए जिम्मेदार एक प्रेतबाधित युवा लड़की( haunted young girl) को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी बताया जाता है। इसे देखने हर साल हजारों विजिटर्स आते हैं। पढ़िए रौंगटे खड़े करने वाली कहानी...