Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

महारानी एलिजाबेथ- II के फ्यूनरल में वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है?

Sep 15 2022, 11:18 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II(Queen Elizabeth II) का निधन दुनियाभर के मीडिया में कई दिनों से प्रमुख खबर बना हुआ है। महारानी का 8 सितंबर को निधन हुआ था। ब्रिटेन के शाही प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी के फ्यूनरल में देश-दुनिया से दस लाख से अधिक लोग जुटेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फ्यूनरल में महारानी की वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जिन पर सबकी नजर रहेगी। जब भी महारानी राज्य में होती थीं, वह अपने शासनकाल के प्रतीक चिह्न यानी बिल्ला(insignia) पहने रहती थीं। जिसमें उसके 2,868 हीरे(diamonds), 17 नीलम(sapphires), 11 पन्ना( emeralds), 269 मोती(pearls) और चार माणिक( rubies) के साथ राज्याभिषेक का मुकुट(coronation crown) शामिल है।

धूम मचा ले: बैंक में फंसा हुआ था पैसा, महिला ने फिल्मी स्टाइल में डाली डकैती-'मैं अपना हक लेने आई हूं'

Sep 15 2022, 09:26 AM IST

बेरुत. एक लेबनानी महिला ने बुधवार को बेरूत बैंक को अपने कब्जे मे ले लिया। इसके बाद वो बैंक से कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार बहन के इलाज के लिए हजारों डॉलर लेकर निकल गई। बॉलीवुड फिल्म 'धूम-3' की स्टाइल में यह बैंक रॉबरी लेबनान(Lebanon) की कैपिटल बेरुत(Beirut) में सामने आई है। स्टंट-थ्रिल इस रॉबरी में भी था, लेकिन फर्क इतना था कि बाद में इसमें इमोशन निकला। बैंक लूटने वाली यह महिला कोई पेशेवर डकैत नहीं थी, बल्कि इस बैंक की एक कस्टमर थी जिसका पैसा इस  बैंक में फंसा हुआ है। लेबनान 2019 के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। स्थानीय मुद्रा(local currency ) ने अपने मूल्य का 90 प्रतिशत से अधिक ब्लैक मार्केट में बर्बाद कर दिया है। जबकि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गई है। पढ़िए आखिर हुआ क्या था?